उदयपुर में अवैध हथकढ़ शराब बनाने की भट्टी व करीब 3 हजार लीटर वाश नष्ट
जयपुर, 21 जून। आबकारी आयुक्त डॉ. जोगाराम के निर्देशन में अवैध शराब के निर्माण व भंडारण के विरुद्ध चल रहे अभियान के तहत उदयपुर जिला आबकारी निरोधक दल की ओर से लगातार तीसरे दिन बड़ी कार्रवाई की गई।
आबकारी निरोधक दल के विजय जोशी के नेतृत्व में गिर्वा क्षेत्र के डाकन कोटडा, छोटिया मगरा क्षेत्र में दबिश दी गई। यहां पर अवैध रुप से हथकढ़ शराब बनाने की भट्टियां नष्ट की गई। दल ने 59 प्लास्टिक ड्रमो में भरा करीब तीन हजार लीटर वाश मौके पर ही नष्ट किया। सहायक आबकारी अधिकारी अजय जैन (अतिरिक्त प्रभार आबकारी निरोधक दल उदयपुर) के साथ गिर्वा व उदयपुर शहर का आबकारी जाब्ता इस कार्रवाई के दौरान उपस्थित रहा।
Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.wincompete&hl=en