युवाओं के टीकाकरण के लिए आईएएस तीन तथा आरएएस देंगे दो दिन का वेतन
जयपुर, 5 मई। प्रदेश में 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के लोगों के निशुल्क वैक्सीनेशन के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा की गई आर्थिक सहयोग की अपील पर आईएएस एवं आरएएस अधिकारियों ने पहल करते हुए राजस्थान मुख्यमंत्री सहायता कोष-कोविड वैक्सीनेशन अकाउंट में अंशदान देने की घोषणा की है।
मुख्यमंत्री को आईएएस एसोसिएशन की ओर से मुख्य सचिव निरंजन आर्य ने तीन दिन तथा आरएएस एसोसिएशन की ओर से अध्यक्ष श्री शाहीन अली खान ने दो दिन का वेतन देने के निर्णय से अवगत कराया। श्री गहलोत ने उनकी इस पहल को सराहते हुए कहा कि संकट के इस समय में प्रदेशवासियां की जीवन रक्षा सर्वापरि है। इस दिशा में हर वर्ग का सहयोग राज्य सरकार के कोविड प्रबंधन के प्रयासों को और मजबूती प्रदान करेगा।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर बैंक खाता स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की जयपुर सचिवालय शाखा में खोला गया है, जिसकी खाता संख्या 40166914665 और आईएफएससी कोड SBIN0031031 है। सहयोगकर्ता इस विवरण के साथ नकद, चैक एवं इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से इस खाते में सहयोग राशि हस्तान्तरित कर सकते हैं। इस खाते में प्राप्त दान राशि का प्रयोग केवल युवा वर्ग के निशुल्क टीकाकरण के लिए किया जाएगा।
गहलोत ने कहा कि रोगियों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के लिए सरकार चिकित्सा संसाधनों में किसी तरह की कमी नहीं रख रही है, लेकिन संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए लोगों का वैक्सीनेशन जल्द से जल्द होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि कोरोना की दूसरी लहर बड़ी घातक है। इसमें युवा, बच्चे एवं गर्भवती महिलाएं भी बड़ी संख्या में संक्रमित हो रहे हैं। इसके चलते राज्य सरकार ने प्रदेशवासियों की जीवनरक्षा को सर्वाच्च प्राथमिकता देते हुए राज्य में इस आयु वर्ग (युवा पीढ़ी) के लिए लगभग 2500 करोड़ रुपये वहन करते हुए निशुल्क टीकाकरण की घोषणा की है और 1 मई से प्रदेश में टीकाकरण प्रारंभ भी हो गया है।
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से अपील की है कि वे मुख्यमंत्री सहायता कोष के अन्तर्गत Raj CMRF COVID VACCINATION ACCOUNT में स्वैच्छिक सहयोग करें ताकि कोविड की इस गंभीर चुनौती का हम सफलतापूर्वक सामना कर पाएं।

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.wincompete&hl=en
Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk