Breaking News

Dr Arvinder Singh Udaipur, Dr Arvinder Singh Jaipur, Dr Arvinder Singh Rajasthan, Governor Rajasthan, Arth Diagnostics, Arth Skin and Fitness, Arth Group, World Record Holder, World Record, Cosmetic Dermatologist, Clinical Cosmetology, Gold Medalist

Current News / वीडियो : कैसे एनआरसी एवं सीएए को लेकर बंद में उदयपुर में उपद्रवियों ने मचाया धमाल ?

clean-udaipur वीडियो : कैसे एनआरसी एवं सीएए को लेकर बंद में उदयपुर में उपद्रवियों ने मचाया धमाल ?
News Agency India January 02, 2020 08:16 PM IST

वीडियो : कैसे एनआरसी एवं सीएए को लेकर बंद में उदयपुर में उपद्रवियों ने मचाया धमाल ?

उदयपुर शहर में आज एनआरसी एवं सीएए को लेकर प्रस्तावित बंद के दौरान बंद समर्थकों ने पुलिस से न केवल अभद्रता की बल्कि झड़प भी हुई और कलेक्ट्रेट पर भीड़ द्वारा पथराव किया गया । जवाब में भारत बंद के दौरान उदयपुर में दुकानें बंद करवाने पर पुलिस व प्रदर्शनकारियों में हुई झड़प में दो पुलिसकर्मियों सहित 10 -15 लोग घायल हो गए। पुलिस ने दो स्थानों देहलीगेट और कलेक्ट्रेट पर लाठीचार्ज किया।

पुलिस ने लाठीचार्ज करते हुए सभी को वहां से खदेड़ा। वहीं देहली गेट पर एक शोरूम के कांच भी फोड़े गए। पूर्व में चल रहे बंद आह्वान के तहत बुधवार सुबह विभिन्न संगठन अलग-अलग इलाकों से टाउनहॉल पर एकत्रित हुए थे। सवीना से आए बंद समर्थक आक्रोशित होते हुए वहीं से हुड़दंग कर रहे थे। पुलिस ने समझाइश की तो वे रैली के मार्ग को लेकर पुलिस से उलझ गए। पुलिस ने फिर से समझाइश की और उन्हें देहलीगेट लेकर गए। कलेक्ट्रेट पर आने से पहले ही वे हाथीपोल मार्ग पर चले गए और यहां उन्होंने एक शोरूम के कांच फोड़ डाले। यहां से वे कलेक्ट्रेट पहुंचे जहां प्रदर्शन के बीच में ही पुलिस से उलझते हुए अभद्रता करने लगे।

पुलिस ने उन्हें खदेड़ा तो उन्होंने पथराव कर दिया। फिर पुलिस ने लाठीचार्ज कर उन्हें वहां से भगाया। पूरे मामले में पुलिस ने अब तक 10 से 12 लोगों को हिरासत में लिया गया है और 3 अलग-अलग थानों में मामला दर्ज किया गया है।

प्रदर्शन के कारण शहर में करीब दो घंटे तक अराजकता की स्थिति बनी रही। लाठीचार्ज के कारण राहगीरों को भी पुलिस का निशाना बनना पड़ा।
नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के खिलाफ बहुजन क्रांति मोर्चा व विभिन्न सामाजिक संगठनों ने बुधवार को भारत बंद का आह्वान किया था ।

 

  • fb-share
  • twitter-share
  • whatsapp-share
clean-udaipur

Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk
#

RELATED NEWS