गृहमंत्री अमित शाह की कोरोना रिपोर्ट आयी निगेटिव, एक और टेस्ट के बाद मिलेगी अस्पताल से छुट्टी !
गृहमंत्री अमित शाह की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आयी है। अभी उनका एक और टेस्ट होगा उस रिपोर्ट के नेगेटिव आने के बाद ही शाह को मेदांता से डिस्चार्ज किया जायेगा।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2 अगस्त को कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे । उन्हें मेदान्ता अस्पताल में भर्ती कराया गया था । गृहमंत्री ने खुद ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी थी । उनका इलाज डॉक्टर सुशीला कटारिया की देखरेख में चल रहा था ।
ट्वीट कर अमित शाह ने कहा - 'कोरोना के शुरूआती लक्षण दिखने पर मैंने टेस्ट करवाया और रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मेरी तबीयत ठीक है परन्तु डॉक्टर्स की सलाह पर अस्पताल में भर्ती हो रहा हूं। मेरा अनुरोध है कि आप में से जो भी लोग गत कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आएं हैं, कृपया स्वयं को आइसोलेट कर अपनी जांच करवाएं।'