कश्मीर में आतंकी मुठभेड़ में हिज्बुल मुजाहिदीन आतंकी रियाज़ नाइकू के मारे जाने की खबरे !
जम्मू कश्मीर के हंदवाड़ा में आतंकियों की मुटभेड़ के बाद आम भारतीयों सहित सेना में आतंकियों के खिलाफ गुस्सा बढ़ता चला जा रहा था और इलाके में घुसबैठ और बढ़ गई थी । लेकिन भारतीय सेना ने जिम्मेदारी को बखूबी निभाते हुए बुधवार को कश्मीर के पुलवामा जिले में दो जगहों पर आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है। जम्मू-कश्मीर के सुरक्षाबलों को पुलवामा के पंपोर जिले में तीन आतंकियों के छिपे होने की खबर मिली थी, जिसके बाद सेना ने पुरे इलाके की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया। ऑपरेशन के दौरान आतंकियों ने सेना के जवानों पर फायरिंग की और तभी से मुठभेड़ अब तक जारी है।
फ़िलहाल दक्षिण कश्मीर के पंपोर इलाके में सेना और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। सूत्रों के मुताबिक सेना ने 3 आतंकियों को घेर रखा है। पुलवामा जिले के इस इलाके को सेना ने पूरी तरह से अपने कब्जे में ले लिया है। रात भर से सेना और आतंकियों के बीच मुटभेड़ चल रही है। सूत्रों के मुताबिक मंगलवार देर शाम ही सेना को एक स्थान पर आतंकियों के छूपे होने की खबर मिली थी, जिसके बाद सेना ने तत्काल कार्रवाई करते हुए इलाके को घेर लिया है। पंपोर के अलावा अवंतीपोरा में सेना और आतंकियों के बीच देर रात एनकाउंटर जारी है। वहीं सेना की खबर मिली है कि हिज्बुल का कमांडर तीन आतंकियों के साथ छुपा हुआ है।
सूत्रों के अनुसार सुबह होने तक हिज्बुल के कमांडर रियाज़ नाइकु के एनकाउंटर में मारे जाने की खबरे भी आयी है।दक्षिण कश्मीर में 6 मई 2020 को पंपोर के खेर के शार शाली गाँव में हिज्बुल मुजाहिदीन के मुख्य आतंकवादी रियाज़ नाइकू मध्यरात्रि मुठभेड़ में मारा गया है।