Breaking News

Dr Arvinder Singh Udaipur, Dr Arvinder Singh Jaipur, Dr Arvinder Singh Rajasthan, Governor Rajasthan, Arth Diagnostics, Arth Skin and Fitness, Arth Group, World Record Holder, World Record, Cosmetic Dermatologist, Clinical Cosmetology, Gold Medalist

Current News / ऐतिहासिक गौरव: राजस्थान पुलिस के उप अधीक्षक श्री दिलीप सिंह ने अखिल भारतीय पुलिस टेनिस में जीता सिल्वर मेडल

clean-udaipur ऐतिहासिक गौरव: राजस्थान पुलिस के उप अधीक्षक श्री दिलीप सिंह ने अखिल भारतीय पुलिस टेनिस में जीता सिल्वर मेडल
Aayushman Bhatt March 31, 2026 04:51 PM IST

जयपुर 30 मार्च। राजस्थान पुलिस के खाते में खेल जगत की एक बड़ी और ऐतिहासिक उपलब्धि जुड़ गई है। पुलिस दूरसंचारजोधपुर रेंज में तैनात उप अधीक्षक पुलिस श्री दिलीप सिंह ने 24 से 28 मार्च 2026 तक भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (आईटीबीपी) द्वारा नई दिल्ली के आर. के. खन्ना स्टेडियम में आयोजित 26वीं अखिल भारतीय पुलिस लॉन टेनिस प्रतियोगिता-2025-26 में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए सिल्वर मेडल पर कब्जा जमाया है।

    इस गौरवपूर्ण अवसर पर महानिदेशक पुलिस ने श्री दिलीप सिंह को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि राष्ट्रीय स्तर की टेनिस प्रतियोगिता में पहली बार पदक जीतकर श्री सिंह ने राजस्थान पुलिस का मस्तक गर्व से ऊंचा किया है। उन्होंने इस जीत को पुलिस विभाग की खेल भावना और कड़े अनुशासन का प्रतिफल बताया।

    श्री दिलीप सिंह ने इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के ओपन डबल्स इवेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए यह पदक हासिल किया। उल्लेखनीय है कि इस अखिल भारतीय प्रतियोगिता के इतिहास में राजस्थान पुलिस के किसी अधिकारी द्वारा प्राप्त किया गया यह अब तक का प्रथम पदक है। इस उपलब्धि ने न केवल राजस्थान पुलिस के मान-सम्मान को राष्ट्रीय स्तर पर नई ऊंचाइयां दी हैं बल्कि विभाग के अन्य खिलाड़ियों के लिए भी प्रेरणा का मार्ग प्रशस्त किया है।

    गौरतलब है कि श्री दिलीप सिंह टेनिस कोर्ट पर लगातार अपनी जीत का परचम लहरा रहे हैं। इस राष्ट्रीय पदक से पूर्व वे राजस्थान राज्य सिविल सेवा के अंतर्गत आयोजित 10वीं (2024-25) एवं 11वीं (2025-26) सी.एस. चैलेंजर कप टेनिस प्रतियोगिता में भी विजेता रहे हैं। उनकी इन निरंतर सफलताओं पर पुलिस मुख्यालय सहित पूरे विभाग में हर्ष का माहौल है।

  • fb-share
  • twitter-share
  • whatsapp-share
clean-udaipur

Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk
#

RELATED NEWS