दिनेश भट्ट
February 01, 2022 01:19 PM IST
नई दिल्ली,1 फरवरी 2022 : केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण संसद में बजट 2022 पेश कर रही हैं। कोरोना काल में संसद में पेश किये जाने वाले बजट से समाज के हर तबके को ढेर सारी उम्मीदें हैं।
जानिए क्या क्या खास बातें है बजट 2022 की
- भाषण के दौरान वित्त मंत्री का बड़ा ऐलान, नागरिकों की सुविधा के लिए E-Passport जारी किया जाएगा।
- 5G इसी साल लांच
- इनकम टैक्स स्लैब में कोई बदलाव नहीं।इनकम टैक्स सीमा में कोई बदलाव नहीं, आईटी रिटर्न भरने करने के 2 साल के भीतर अपडेटेड रिटर्न दाख़िल कर सकेंगे
- इसी साल लायी जाएगी डिजिटल करेंसी।डिजिटल अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए डिजिटल मुद्रा. डिजिटल रुपया 2022-23 से आरबीआई द्वारा जारी किया जाएगा.
- इलेक्ट्रॉनिक वाहनों के लिए बैटरी अदला बदली नीति
- 2022-23 में पीएम आवास योजना के तहत 80 लाख मकान बनाए जाएंगे
- 400 नई पीढ़ी की वंदेमातरम ट्रेनें चलेंगी
-
सरकार सभी डाकघर शाखाओं को कोर बैंकिंग सिस्टम नेटवर्क में लाएगी
-
'डिजिटल रूपी' जारी करेगा आरबीआई
- 2025 तक गांवों में ऑप्टिकल फ़ाइबर बिछाने का काम पूरा होगा
-
MSME के लिए 6 हजार करोड़ रुपये का ऐलान
- सहकारी समितियों के लिए वैकल्पिक न्यूनतम कर को 18.5% से घटाकर 15% किया गया
- डिज़िटल यूनिवर्सिटी भी बनाई जाएगी. यहाँ अलग-अलग भारतीय भाषाओं में पढ़ाई होगी.
- नेशनल हाइवे की लंबाई 25000 किमी तक बढ़ाई जाएगी
- डिजिटल बैंकिंग को हर नागरिक तक पहुंचाने के उद्देश्य से देश के 75 जिलों में 75 डिजिटल बैंकिंग इकाइयां शुरू होंगी
- 60 लाख नई नौकरियां देंगे
- गैस सिलेंडर 636 रूपये में मिलेगा
- पर्यावरण को लेकर बड़े कदम उठाये जायेंगे
- रेलवे का नेटवर्क बेहतर किया जायेगा
- ऑर्गेनिक खेती पर ज़ोर
- खेतीबाड़ी का सामान, कपड़ा, विदेश से आने वाली मशीनें, चमड़े का सामान, मोबाइल फ़ोन, चार्जर, हीरा जड़ित गहने, जूते, चप्पल सस्ते होंगे
- 5 बड़ी नदियों को जोड़ेंगे
- 60किमी लंबे रोपवे बनेंगे
- छोटे किसानों के लिए रेल इंफ्रा विकसित किये जायेंगे
- हाइवे विस्तार पर 20 हज़ार करोड़ खर्च किये जायेंगे.
- एग्री यूनिवर्सिटी को बढ़ावा दिया जायेगा
Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk