POK में भारतीय सेना की स्ट्राइक के बाद जैसलमेर सीमा पर अलर्ट !
पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर के नीलम घाटी क्षेत्र में विभिन्न क्षेत्रों भारतीय सेना ने 19 अक्टूबर 2019 की रात आतंकी लॉन्च पैड को बड़े पैमाने पर नुकसान पहुंचाने की सूचना है। कई आतंकी लॉन्च पैड नष्ट कर दिए गए है। साथ ही विभिन्न स्रोतों के अनुसार पाकिस्तानी हताहतों की संख्या 10-15 है। शेलिंग के दौरान मोर्टार और हेवी आर्टिलरी का उपयोग किया गया है। फाइटर जेट्स के इस्तेमाल की किसी खबर की अब तक पुष्टि नहीं हो पायी है लेकिन नीलम घाटी में रहने वाले लोगो ने फाइटर जेट्स की आवाज़ों को सुनने का ज़िक्र किया है।
इसी बीच त्यौहारी सीजन और भारतीय स्ट्राइक के चलते जैसलमेर में अलर्ट घोषित कर दिया गया है। रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट सहित पर्यटन स्थलों पर अलर्ट,सीमावर्ती गांवों में भी पुलिस तलाशी अभियान चला रही है। बाजार में भीड़ बढ़ने के साथ पुलिस भी हुई सक्रिय हो गयी है। हर संदिग्ध पर रखी जा रही