Breaking News

Dr Arvinder Singh Udaipur, Dr Arvinder Singh Jaipur, Dr Arvinder Singh Rajasthan, Governor Rajasthan, Arth Diagnostics, Arth Skin and Fitness, Arth Group, World Record Holder, World Record, Cosmetic Dermatologist, Clinical Cosmetology, Gold Medalist

Current News / खाद्य वस्तुएं और हाइजीन प्रोडक्ट की काला बाजारी की शिकायत दर्ज करने के लिए हेल्पलाइन

खाद्य वस्तुएं और हाइजीन प्रोडक्ट की काला बाजारी की शिकायत दर्ज करने के लिए हेल्पलाइन
News Agency India April 02, 2021 10:59 AM IST

खाद्य वस्तुएं और हाइजीन प्रोडक्ट की काला बाजारी की शिकायत दर्ज करने के लिए हेल्पलाइन

जयपुर, 18 अप्रैल । कोविड (कोरोना वायरस) के मामलों की संख्या में अचानक वृद्धि के कारण राज्य सरकार द्वारा संक्रमण को रोकने के लिए वीकेंड लॉकडाउन और नाइट कफ्र्यु के उपाय किये जा रहे है। लेकिन खाद्य वस्तुओं एवं मेडिकल स्टोर और प्रोडक्शन यूनिटों को आवश्यक आपूर्ति को बनाए रखने के लिए आपदा प्रबन्धन के तहत प्रतिबंधों से बाहर रखा गया है। वर्तमान में खाद्य वस्तुएं और हाइजीन प्रोडक्ट पर्याप्त मात्रा में और उचित कीमतों पर उपलब्ध है। व्यापारियों से अपेक्षा है कि वह आमजन को खाद्य वस्तुएं और हाइजीन प्रोडक्ट जैसे सर्जिकल मास्क, एन 95 मास्क, कीटाणुनाशक स्प्रे और सैनीटाइजर आदि सही कीमत और निर्धारित एमआरपी पर बेचे और जमाखोरी से बचें।

यदि किसी व्यापारी द्वारा इस स्थितियों में अतिरिक्त लाभ कमाने के लिए निर्धारित एमआरपी से अधिक मूल्य पर कोई भी वस्तु बेची जाती है तो तुरंत अपनी शिकायत दर्ज करने के लिए राज्य उपभोक्ता हेल्पलाइन टोल फ्री नम्बर 1800-180-6030 पर कार्यालय समय में फोन करें या व्हाट्सएप नंबर 7230086030 पर अथवा www.consumeradvise.in पर किसी भी समय पर अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते है। इसके अतिरिक्त उपभोक्ता जिला रसद अधिकारी कार्यालय से तुरंत संपर्क कर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते है।

विधिक माप नियम (पैकेज में रखी वस्तुएं) नियम 2011के प्रावधानों की पालना कोई भी वस्तु निर्धारित मूल्य अर्थात एमआरपी पर बेचा जाना जरूरी है। यदि किसी व्यापारी के द्वारा नियमों का उल्लंघन किया जायेगा तो उनके विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी।

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.wincompete&hl=en

Disclaimer :​ All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk

 

  • fb-share
  • twitter-share
  • whatsapp-share

Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk
#

RELATED NEWS