Breaking News

Dr Arvinder Singh Udaipur, Dr Arvinder Singh Jaipur, Dr Arvinder Singh Rajasthan, Governor Rajasthan, Arth Diagnostics, Arth Skin and Fitness, Arth Group, World Record Holder, World Record, Cosmetic Dermatologist, Clinical Cosmetology, Gold Medalist

Current News / नाथद्वारा में हेलिकॉप्टर जॉयराईड का शुभारंभ

clean-udaipur नाथद्वारा में हेलिकॉप्टर जॉयराईड का शुभारंभ
News Agency India August 02, 2021 10:17 AM IST

नाथद्वारा में हेलिकॉप्टर जॉयराईड का शुभारंभ

जयपुर, 28 अगस्त। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सी.पी. जोशी ने कहा है कि राजसमन्द में पर्यटन विकास को नई उंचाईयां प्रदान की जाएगी और सरकार, प्रशासन व जनप्रतिनिधियों के समन्वित प्रयासों से क्षेत्र में देशी-विदेशी पर्यटकों को आकर्षित करने के हर संभव प्रयास किए जाएंगे।

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सी.पी. जोशी ने यह बात वर्चुअल माध्यम से शनिवार को राजसमन्द जिले के नाथद्वारा में शिव मूर्ति के पार्किंग स्थल पर आयोजित हेलिकॉप्टर जॉयराईड के उद्घाटन समारोह को बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित नागरिकों को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि नाथद्वारा आने वाले पर्यटकों को उदयपुर-नाथद्वारा-कुम्भलगढ़ के नैसर्गिक सौन्दर्य को हेलिकॉप्टर के माध्यम से निहारने का मौका मिलेगा तथा वह एक दिन की बजाय दो-तीन दिन नाथद्वारा में रूककर पर्यटन का आनंद ले सकेगा, जिससे क्षेत्र के पर्यटन विकास सहित यहां के लोगों का आर्थिक विकास भी संभव हो सकेगा। उन्होंने कहा कि यात्रीभार को देखते हुए हेलिकॉप्टर की संख्या में भी इजाफा किया जा सकेगा और आगामी दिनों में दो इंजन वाले हेलिकॉप्टर का उपयोग भी किया जाएगा।

इस अवसर पर जिला कलक्टर अरविन्द पोसवाल ने इसकी भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गत वर्ष जयपुर में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सी.पी. जोशी की उपस्थिति में राजसमन्द जिले में पर्यटन विकास को लेकर हुई उच्च स्तरीय बैठक में हेलिकॉप्टर जॉयराईड की सोच को मूर्त रूप देने पर गहन चर्चा की गई थी और यह खुशी की बात है कि सभी के सामूहिक प्रयासों से इसके आशातीत परिणाम प्राप्त हुए और जिले में पर्यटन विकास पर यह ऎतिहासिक रोमांचक कार्य पूरा किया जा सका।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समाजसेवी देवकीनंदन गुर्जर ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष की विकासात्मक दूरदर्शी सोच का ही परिणाम है कि आज राजसमन्द में पर्यटन के क्षेत्र में यह ऎतिहासिक कदम सुनहरे अक्षरों में दर्ज हो सका।

कार्यक्रम के अंत में पर्यटन उप निदेशक सुश्री शिखा सक्सेना ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विधानसभा अध्यक्ष के मार्गदर्शन तथा जिला प्रशासन राजसमन्द की सार्थक पहल पर हेलिकॉप्टर जॉयराईड का शुभारंभ जिले में पर्यटन विकास को एक नई दिशा प्रदान करेगा और प्रदेश के दूसरे जिलों के लिए भी यह प्रेरणादायी रहेगा।

Disclaimer :​ All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.wincompete&hl=en

  • fb-share
  • twitter-share
  • whatsapp-share
clean-udaipur

Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk
#

RELATED NEWS