Breaking News

Dr Arvinder Singh Udaipur, Dr Arvinder Singh Jaipur, Dr Arvinder Singh Rajasthan, Governor Rajasthan, Arth Diagnostics, Arth Skin and Fitness, Arth Group, World Record Holder, World Record, Cosmetic Dermatologist, Clinical Cosmetology, Gold Medalist

Current News / वीडियो : जान खतरे में डाल माही पुल पार कर रहे रोडवेज़ वाले, पुलिस भी लापरवाह !

वीडियो : जान खतरे में डाल माही पुल पार कर रहे रोडवेज़ वाले, पुलिस भी लापरवाह !
News Agency India September 02, 2019 02:15 AM IST

वीडियो : जान खतरे में डाल माही पुल पार कर रहे रोडवेज़ वाले, पुलिस भी लापरवाह !

बांसवाड़ा जिले के माही बांध के सभी गेट नौ मीटर तक खोल दिए गए जिससे माही नदी का पानी बाँसवाड़ा उदयपुर मार्ग की पुलिया पर आ गया।बांसवाड़ा उदयपुर मार्ग बाधित होने पर बांसवाड़ा से बीकानेर जाने वाली बस ने जोखिम उठाते हुए माही पुल को पार किया लेकिन पूल पर उपस्थित पुलिस वाले ने बस ड्राइवर को ऐसा करने से रोका नहीं। यात्री ये कहते पाए गए कि या तो आज उदयपुर पहुंचेंगे या सीधे ऊपर। यहाँ ये समझ से परे है कि ऐसी क्या जल्दी थी जो सवारियों की जान जोखिम मे डाल कर पूल पार किया गया। रोडवेज और पुलिस प्रशाशन से उम्मीद की जाती है कि वे ऐसी हरकतों पर जल्द पाबन्दी लगाएंगे।

वही प्रतापगढ़ में शुक्रवार सुबह 8 बजे से शनिवार शाम 5 बजे तक उपखंड क्षेत्र में 16 इंच बारिश हो चुकी थी। अरनोद उपखंड के बेड़मा गांव में पुलिया पार करते तीन लोग बह गए। इसमें से एक की मौत हो गई। दो ने पेड़ से लटककर जान बचाई। बांसवाड़ा जिले के माही बांध के सभी गेट नौ मीटर तक खोल दिए। दानपुर कस्बे की आधा दर्जन बस्तियों में पानी घुस गया। चित्तौडगढ़़ में शहर के मध्य से गुजर रही गंभीरी नदी में शनिवार सुबह बांध से 37 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया। इससे दोपहर करीब 2 बजे नदी की पुलिया पर पानी खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया। शहर में बाढ़ का खतरा देखते हुए अलर्ट जारी कर दिया गया।

  • fb-share
  • twitter-share
  • whatsapp-share

Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk
#

RELATED NEWS