अहमदाबाद में बाढ़ जैसे हालात ,उदयपुर में आ सकती है मूसलाधार बारिश !
अहमदाबाद जिले में रात भर तेज़ बारिश होने के समाचार आ रहे है। वही अहमदाबाद म्युन्सिपल कारपोरेशन ने लोगों को आवश्यक काम होने पर ही बाहर निकलने की सलाह दी है और बताया है कि शहर के कई हिस्सों में 1 फ़ीट से ज्यादा पानी भर गया है जिन्हे शक्तिशाली पम्पों द्वारा खाली किया जा रहा है लेकिन कोशिश तभी कामयाब होगी जब ओर ज्यादा बारिश न हो।
वही उदयपुर में भी पिछले दो दिन से लगातार बारिश का दौर जारी है और दो दिन में अब तक 7 इंच बरसात होने की खबर आ रही है। गुरुवार रात भर में शहर में 106 ,बागोलिया 90 ,डाया 83 ,जयसमंद 161 ,गोगुन्दा 85 ,देवास 114 ,झाड़ोल 62 ,मदार 54 और नाई में 78 मिमी बारिश दर्ज़ की गयी। वही शुक्रवार को सुबह 8 से शाम 5 बजे तक उदयपुर शहर में 12 ,कोटड़ा में 16, उदयसागर पर 15 ,बागोलिया में 4 ,गोगुन्दा मे 23,मदार में 10 और झाड़ोल में 12 मिलीमीटर बारिश दर्ज़ की गयी है। इस बारिश की खास बात ये है कि इस बार ये बारिश झीलों के कैचमेंट एरिया में भी हो रही है। वेदर सैटेलाइट इमेज देखने पर आगामी 24 घंटो में दक्षिणी राजस्थान में भारी बारिश की उम्मीद की जा रही है।