देखिए वीडियो : उदयपुर में 24 घंटे भारी बारिश का अलर्ट ,पूरी रात बारीश से नदी नाले उफान पर !
बीती 30 सितम्बर 2019 की पूरी रात उदयपुर और आसपास से लगते गुजरात के इलाको में बारिश होने की खबरें आ रही है। वही उदयपुर अहमदाबाद मार्ग पर पूरी रात जाम की स्थिति बनी रही और वाहन जाम में फसे रहे। अभी भी रतनपुर के आसपास हाईवे पर कई किलोमीटर लम्बी लाइन लगी हुई है और कमोबेश पूरे अहमदाबाद हाईवे पर जगह जगह जाम लगा हुआ है।
उदयपुर शहर के नजदीक गोवर्धन सागर का जलस्तर खतरे के स्तर 9.7 फ़ीट के आसपास बना हुआ है और सतोरिया नाला उफान पर है। निचले इलाकों में रहने वाले इलाकों के लोगों में रात भर भय का माहौल बना रहा। वही सुबह सीसारमा का जलस्तर भी 7 फ़ीट के आसपास बना हुआ है और पीछोला में पानी की भारी आवक बनी हुई है। वहीं शहर के अन्य जलाशय नेला तालाब और रूप सागर भी पूरे लबालब हो गए है और आसपास के निचले इलाकों में पानी भर गया है।
मौसम विभाग के अनुसार गुजरात क्षेत्र के उत्तरी भागों और आसपास के दक्षिण-पूर्व राजस्थान, अहमदाबाद (गुजरात) से लगभग 70 किमी उत्तर-पूर्व में और उदयपुर (पूर्वी राजस्थान) से 140 किमी दक्षिण-पश्चिम में कब दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। अगले 24 घंटों के दौरान धीरे-धीरे इसके कमजोर होने का अनुमान है।