वीडियो : उदयपुर की सड़कें पहली भारी बारिश में बनी दरिया,निगम के कामों की खुली पोल !
आज की पहली भारी बारिश उदयपुर के लिए मुसीबतों का सबब बन कर आयी। उदयपुर की सड़के पानी से सरोबार होकर तालाब बन पड़ी।नगर निगम उदयपुर के नाला सफाई प्रोग्राम की कलई खुल गयी और महत्वपूर्ण बात ये कि खुद नगर निगम के ऑफिस के बाहर बड़ी नाली होने के बावजूद एक फ़ीट पानी का रोला बह निकला।(देखे वीडियो) सम्पूर्ण निगम उध्यान गन्दी नाली के पानी से भर गया।
शहर के व्यस्तम बाजार जैसे बापू बाजार ,उदयपोल ,सूरजपोल ,दिल्ली गेट और अन्य कई इलाको में एक से दो फ़ीट पानी भराव की शिकायत आयी है। शहर बह रहा है और निगम बंसी बजा रहा है। सही कहा है -"पहली बारिश में ही ये रंग धूल जाते है। "