Breaking News

Dr Arvinder Singh Udaipur, Dr Arvinder Singh Jaipur, Dr Arvinder Singh Rajasthan, Governor Rajasthan, Arth Diagnostics, Arth Skin and Fitness, Arth Group, World Record Holder, World Record, Cosmetic Dermatologist, Clinical Cosmetology, Gold Medalist

Current News / उदयपुर में भारी बारिश का अंदेशा,प्रशासन अलर्ट पर !

clean-udaipur उदयपुर में भारी बारिश का अंदेशा,प्रशासन अलर्ट पर !
News Agency India September 01, 2019 09:36 PM IST

उदयपुर में भारी बारिश का अंदेशा,प्रशासन अलर्ट पर !

मानसून के पांचवें दौर में जहाँ शहर की झीलें और तालाब लबालब हो चुके हैं वही लगातार दूसरे दिन बुधवार को सुबह से बादलों व धूूूप-छांव का खेल के बाद दोपहर में अचानक ही काले बादल छा गए और अंधेरा छा गया। साथ ही ब‍िजली की तेज गड़गड़ाहट के साथ तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश के बाद जगह जगह सड़कोंं पर पानी भर गया है । इस बारिश के कारण प्रशासन की चिंता बढ़ गई क्योंंक‍ि अगर अब तेज बरिश होगी तो जलाशयों में पानी की आवक बढ़ जाएगी और इससे पीछोला के साथ फतहसागर के पानी छलकने से आयड़ नदी में बहाव बढ़ने की आशंका है। इससे आयड़ किनारे रहने वाले लोगों की भी चिंता बढ़ गयी है।

गोवर्धन सागर के आसपास के क्षेेेेेेेत्रवासी भी भारी बारिश की संभावनाओं के चलते भारी च‍िंंत‍ित हैं। तेज़ बारिश की स्थिति में गोवर्धन सागर का पानी ओवरफ्लाेे होकर आसपास की नीचे की कॉलोन‍ियों जैसे बालाजी नगर और वसंत विहार आदि कॉलोनियों को जलप्लावित कर सकता है।

  • fb-share
  • twitter-share
  • whatsapp-share
clean-udaipur

Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk
#

RELATED NEWS