एलओसी पर पाकिस्तान का सीज़ फायर उल्लंघन,भारतीय सेना दे रही मुँहतोड़ जवाब !
जम्मू-कश्मीर में सीमा पार से पाकिस्तान की सेना शुक्रवार की सुबह से भारी गोलीबारी कर रही है। इस गोलीबारी में सेना के 3 जवान घायल हो गए और सेना का मालवाहक मजदुर भी घायल हुआ है। जानकारी के मुताबिक कश्मीर में लाइन ऑफ कंट्रोल (एलओसी) पर स्थित पुंछ जिले में पाकिस्तान की ओर से भारी गोलीबारी की गई है। भारत की तरफ से भी पाकिस्तान की गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया जा रहा है।