Breaking News

Dr Arvinder Singh Udaipur, Dr Arvinder Singh Jaipur, Dr Arvinder Singh Rajasthan, Governor Rajasthan, Arth Diagnostics, Arth Skin and Fitness, Arth Group, World Record Holder, World Record, Cosmetic Dermatologist, Clinical Cosmetology, Gold Medalist

Current News / कोविड की संभावित तीसरी लहर से पहले स्वास्थ्य ढांचा कर रहे पूर्णतया मजबूत- चिकित्सा शासन सचिव

clean-udaipur कोविड की संभावित तीसरी लहर से पहले स्वास्थ्य ढांचा कर रहे पूर्णतया मजबूत- चिकित्सा शासन सचिव
News Agency India September 02, 2021 05:22 AM IST

कोविड की संभावित तीसरी लहर से पहले स्वास्थ्य ढांचा कर रहे पूर्णतया मजबूत- चिकित्सा शासन सचिव

जयपुर, 21 सितंबर। चिकित्सा शासन सचिव श्री वैभव गालरिया ने कहा है कि विशेषज्ञों द्वारा जताई जा रही कोविड-19 की तीसरी लहर की आशंका अगर सच साबित होती है तो भी राजस्थान इसके लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने कहा कि आने वाले फेस्टिव तथा शादियों के सीजन को देखते हुए मेडिकल कॉलेजों से संबद्ध अस्पतालों में ही नहीं बल्कि सीएचसी-पीएचसी स्तर तक स्वास्थ्य सेवाओं को किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार किया जा रहा है।

श्री गालरिया मंगलवार को शासन सचिवालय में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ कोविड समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में अधिकारियों ने बताया कि कोविड टीकाकरण के मामले में राजस्थान देश के अग्रणी राज्यों में शुमार होता है। राज्य में 60 वर्ष से अधिक उम्र वाले नागरिकों का टीकाकरण हो चुका है। शासन सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पूर्व तथा दक्षिणी जिलों में टीकाकरण की रफ्तार में और तेजी लाई जाए।

बैठक में चिकित्सा शिक्षा आयुक्त श्रीमती शिवांगी स्वर्णकार ने बताया कि मेडिकल कॉलेजों से संबद्ध सभी अस्पतालों में लगभग सभी मेडिकल ऑक्सीजन प्लांट्स को इस महीने के आखिर तक संचालन अवस्था में ले आया जाएगा। इससे सभी जरूरतमंद मरीजों को मांगानुसार मेडिकल ऑक्सीजन की उपलब्धता सुनिश्चित हो सकेगी।

बैठक में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के निदेशक श्री सुधीर शर्मा तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।

 

Disclaimer :​ All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.wincompete&hl=en

  • fb-share
  • twitter-share
  • whatsapp-share
clean-udaipur

Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk
#

RELATED NEWS