उदयपुर में इंग्लैंड से लौटे 8 व्यक्तियों से चिकित्सा विभाग का अब तक हो नहीं पाया सम्पर्क !
दुनिया भर में कई यूरोपीय और अन्य देश ब्रिटेन से यात्रा को प्रतिबंधित कर चुके हैं क्योंकि यूनाइटेड किंगडम में कोरोना वायरस का एक नया संस्करण तेजी से पैर पसार रहा है। इसी बीच गत सोमवार को भारत ने नए कोरोना संस्करण के बारे में चिंताओं के बीच 31 दिसंबर तक यूके से जुड़ी सभी उड़ानों को निलंबित कर दिया। आपको बताते चले कि पिछले हफ्ते दक्षिण और पूर्वी इंग्लैंड में कोविड -19 मामलों में तेजी से वृद्धि के पीछे कोरोना वायरस का नए संस्करण कारण बताया गया था।
वहीं, भारत सरकार के मुताबिक, ब्रिटेन में कोरोना वायरस के नए स्वरूप से घबराने की जरूरत नहीं है। नीति आयोग के सदस्य और वैक्सीन पर गठित टास्क फोर्स के सह प्रमुख डॉ. वीके पॉल के अनुसार नए स्वरूप में आया वायरस तेजी से फैलता जरूर है, लेकिन इससे मरीजों के गंभीर रूप से बीमार होने, अस्पताल में अधिक संख्या में भर्ती होने या अधिक मौत होने का कोई संकेत नहीं मिला है। उनके मुताबिक वायरस के स्वरूप परिवर्तन के बावजूद वैक्सीन की कारगरता और उसके वितरण के प्लान पर कोई असर नहीं पड़ेगा।
इसी बीच आज उदयपुर CMHO डॉक्टर दिनेश खराड़ी से मिली सुचना के अनुसार उदयपुर में विगत दिनों में 29 व्यक्ति इंग्लैंड से उदयपुर आये है जिनमें से 21 लोगों से सम्पर्क किया जा चूका है। इनमे 3 व्यक्ति ऐसे है जिनके सैम्पल अब तक नहीं लिए जा सके है क्योंकि एक व्यक्ति इंग्लैंड वापिस लौट गया है और दो व्यक्ति शहर से बाहर गए हुए है।
इस तरह अब तक 29 लोगों में से 15 लोगों के सैंपल लिए जा चूके है और 3 व्यक्तियों के सैंपल लेने बाकी चल रहे है। इनमें से 5 व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाए गए है और 5 व्यक्ति कोरोना नेगेटिव पाए गए है। शेष 5 व्यक्ति की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट आना बाकी है। कोरोना संक्रमित लोगों के 18 क्लोज कॉन्टेक्ट्स की पहचान कर ली गयी है और इन 18 क्लोज कॉन्टेक्ट्स के टेस्ट सैम्पल लिए जा चूके है ।
इसी बीच 8 व्यक्ति गलत पते होने के कारण अभी तक चिकित्सा विभाग द्वारा ट्रेस नहीं किये जा सके है और अगर इनमें से कोई व्यक्ति कोरोना वायरस के नए संस्करण से संक्रमित हुआ तो अन्य लोगों में इस वायरस के फैलने का खतरा हो सकता है।

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.wincompete&hl=en
Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk.