Breaking News

Dr Arvinder Singh Udaipur, Dr Arvinder Singh Jaipur, Dr Arvinder Singh Rajasthan, Governor Rajasthan, Arth Diagnostics, Arth Skin and Fitness, Arth Group, World Record Holder, World Record, Cosmetic Dermatologist, Clinical Cosmetology, Gold Medalist

Current News / राजस्थान रोडवेज की नियमित एक्सप्रेस सेवा में निःशुल्क हरिद्वार जा सकेंगे

clean-udaipur राजस्थान रोडवेज की नियमित एक्सप्रेस सेवा में निःशुल्क हरिद्वार जा सकेंगे
News Agency India May 06, 2021 03:49 AM IST

राजस्थान रोडवेज की नियमित एक्सप्रेस सेवा में निःशुल्क हरिद्वार जा सकेंगे

जयपुर। राजस्थान सरकार की मोक्ष कलश योजना 2020 के तहत् राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम की नियमित एक्सप्रेस बस में हरिद्वार जाने व आने के लिये मोक्ष कलश के साथ दो यात्रियों को निःशुल्क यात्रा की अनुमति 5 मई से दी गई है।

राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम के अध्यक्ष राजेश्वर सिंह ने बताया कि राजस्थान सरकार की मोक्ष कलश योजना 2020 के तहत् एक अस्थि कलश के साथ हरिद्वार जाने आने के लिये परिवार के दो सदस्यों को राजस्थान सरकार द्वारा रोडवेज की नियमित एक्सप्रेस बस सेवा में निःशुल्क यात्रा उपलब्ध करायी गई है। राजस्थान रोडवेज द्वारा सभी जिला मुख्यालय से हरिद्वार के लिये एक्सप्रेस बस सेवा संचालित की जाती है।
सिंह ने बताया कि राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम की वेबसाईट www.rsrtc.rajasthan.gov.in और www.rsrtconline.rajasthan.gov.in पर ऑनलाईन पंजीयन किया जा सकेगा। मोक्ष कलश योजना 2020 के तहत् पूर्व की भॉति निःशुल्क यात्रा के लिये पंजीयन के समय मृत व्यक्ति का पूर्ण विवरण, मृत्यु दिनांक, यात्रा हेतु परिवार के सदस्यों के नाम व उम्र, लिंग, आधार/जनाधार, मोबाईल नं. की आवश्यक जानकारी दिया जाना अनिवार्य होगा तथा इससे सम्बन्धित दस्तावेजों की प्रतियां साथ रखनी होगी।

सिंह ने यह भी बताया कि देवस्थान विभाग की गाईडलाईन के अनुसार राज्य सरकार के निर्देशानुसार अब से सरकारी कर्मचारी (केन्द्र सरकार, राज्य सरकार, निगम बोर्ड, राजकीय उपक्रम इत्यादि) एवं आयकर दाता इस सेवा के लिये अधिकृत नहीं होंगे। पंजीयनकर्ता द्वारा उपलब्ध करायी गई जानकारी झूठी/गलत पाये जाने पर किराये के साथ जुर्माने की राशि भी वसूल की जावेगी। राजस्थान से हरिद्वार (उत्तराखण्ड) के लिये राजस्थान रोड़वेज की अन्य सेवाएं भी संचालित की जा रही है।

उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार द्वारा मृत व्यक्ति की अस्थियों का यथासमय विसर्जन हो सके, इस हेतु उसके परिवार के अधिकतम दो सदस्यों को एक अस्थि कलश के साथ हरिद्वार जाने आने के लिये राजस्थान सरकार द्वारा रोडवेज की एक्सप्रेस बसों में निःशुल्क यात्रा उपलब्ध करायी गई थी। जिसमें राज्य के किसी भी शहर से 23 मोक्ष कलश व 46 यात्री होने पर विशेष बस सेवा द्वारा हरिद्वार भिजवाया जा रहा था।

  • fb-share
  • twitter-share
  • whatsapp-share
clean-udaipur

Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk
#

RELATED NEWS