हंदवाड़ा में सुरक्षा बलों के साथ आतंकियों की मुठभेड़,भारतीय सेना ने दिया करारा जवाब !
उत्तरी कश्मीर स्थित कुपवाड़ा जिले के हंदवाड़ा के जंगलों में शनिवार सुबह से जारी मुठभेड़ के दौरान दो सैन्य अधिकारियों सहित पांच सुरक्षाकर्मियों से अन्य जवानों की टीम का संपर्क टूट गया है। आशंका जताई जा रही है कि सुरक्षाकर्मी उसी मकान में फंस गए हैं, जहां से आतंकी फायरिंग कर रहे हैं।
सुरक्षाबलों ने जवानों को बचाने के लिए व्यापक अभियान चला कर मुहिम छेड़ दी है। इससे पहले आतंकियों से मुठभेड़ में दो आतंकियों के मारे जाने और एक जवान के घायल होने की सूचना आयी है।
छंजमुला गांव में मुठभेड़
मुठभेड़ हंदवाड़ा के छंजमुला गांव में चल रही है। लश्कर के आतंकियों का एक दल बीते कुछ दिनों से राजवार के जंगलों में देखा जा रहा था। इनमें लश्कर का नामी डिवीजनल कमांडर हैदर के होने की भी सूचनाये आ रही थी। सूत्रों के अनुसार आतंकी हैदर एलओसी पार से आने वाले आतंकियों के एक नए दस्ते को लेने अपने साथियों संग आया था।लेकिन सुरक्षा एजेंसियों ने इस तथ्य की अभी तक पुष्टि नहीं की है।
सेना अपने जवानों को घटनास्थल से निकालने का प्रयास कर रहे हैं। दोनों तरफ से भीषण गोलाबारी चल रही है।
बताया जाता है कि आतंकियों को आत्मसमर्पण करने के लिए भी कई बार मौके दिए। दोपहर सवा बजे तक जारी रही मुठभेड़ में दो आतंकी मारे गए। इनका ठिकाना बना मकान पूरी तरह तबाह हो गया। तीन अन्य मकानों को आंशिक क्षति पहुंची है। मारे गए आतंकियों की पहचान नहीं हो पायी है लेकिन सूत्रों के अनुसार ये जैश-ए-मुहम्मद के तारिक अहमद शेख व हिजबुल मुजाहिद्दीन के साहिल अब्दुल्ला हो सकते हैं।