Breaking News

Dr Arvinder Singh Udaipur, Dr Arvinder Singh Jaipur, Dr Arvinder Singh Rajasthan, Governor Rajasthan, Arth Diagnostics, Arth Skin and Fitness, Arth Group, World Record Holder, World Record, Cosmetic Dermatologist, Clinical Cosmetology, Gold Medalist

Current News / गहलोत सरकार के अचानक विधानसभा सत्र बुलाने पर भड़के नेता प्रतिपक्ष गुलाब चंद कटारिया !

clean-udaipur गहलोत सरकार के अचानक विधानसभा सत्र बुलाने पर भड़के नेता प्रतिपक्ष गुलाब चंद कटारिया !
News Agency India January 02, 2020 08:42 AM IST

गहलोत सरकार के अचानक विधानसभा सत्र बुलाने पर भड़के नेता प्रतिपक्ष गुलाब चंद कटारिया !

राजस्‍थान विधानसभा का सत्र 24 जनवरी से शुरू होने की खबर से भाजपा नाराज हो गयी है। राजस्‍थान के नेता प्रतिपक्ष गुलाब चंद कटारिया ने कहा कि राज्य सरकार के सामने ऐसी कौन सी आफत आ गई थी कि अचानक सत्र बुलाना पड़ रहा है ?
राजस्‍थान विधानसभा का सत्र 24 जनवरी से शुरू होने जा रहा है। हालांकि बहुत कम समय में दिए गए नोटिस पर सत्र बुलाए जाने पर भारतीय जनता पार्टी ने कड़ा विरोध जताया है।

राजस्‍थान के नेता प्रतिपक्ष गुलाब चंद कटारिया ने कहा कि राज्य सरकार के सामने ऐसी कौन सी आफत आ गई जो बिना कानून के पालन के सत्र बुलाना पड़ रहा है। उन्‍होंने आरोप लगाते हुए कहा -'कांग्रेस सरकार की प्रशासनिक पकड़ कमजोर हो गई है और इसी वजह से उसे अधिकारी विधानसभा बुलाने के बारे में कुछ नहीं बताते है। '

गुलाब चंद कटारिया ने कहा कि 126वां संविधान संशोधन तो पहले ही हो गया और पचास फीसदी राज्यों ने पहले ही इसका अनुमोदन कर दिया है। उन्‍होंने कहा कि सरकार को लगा हम इस कानून को स्वीकृति नहीं देंगे तो राज्‍य का एससी और एसटी वोटर नाराज होगा। आपको बता दें कि 126वें संविधान संशोधन का 25 जनवरी तक अनुमोदन करना है। कटारिया ने कहा कि केवल सरकार अपने झेप मिटाने के लिए आनन-फानन में सत्र बुला रही है, जिसमें संवैधानिक मर्यादाओं का उल्लंघन किया गया है।

  • fb-share
  • twitter-share
  • whatsapp-share
clean-udaipur

Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk
#

RELATED NEWS