Breaking News

Dr Arvinder Singh Udaipur, Dr Arvinder Singh Jaipur, Dr Arvinder Singh Rajasthan, Governor Rajasthan, Arth Diagnostics, Arth Skin and Fitness, Arth Group, World Record Holder, World Record, Cosmetic Dermatologist, Clinical Cosmetology, Gold Medalist

Current News / राजकीय आईटीआई की गेस्ट फैकल्टीज को मिलेगा लॉकडाउन अवधि का पारिश्रमिक !

clean-udaipur राजकीय आईटीआई की गेस्ट फैकल्टीज को मिलेगा लॉकडाउन अवधि का पारिश्रमिक !
News Agency India October 02, 2020 02:41 AM IST

राजकीय आईटीआई की गेस्ट फैकल्टीज को मिलेगा लॉकडाउन अवधि का पारिश्रमिक !

जयपुर, 12 अक्टूबर: राजकीय आईटीआई संस्थाओं में कार्यरत गेस्ट फैकल्टीज को भी लॉकडाउन अवधि के पारिश्रमिक का भुगतान किया जाएगा। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने संवेदनशील निर्णय करते हुए इस संबंध में प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

गहलोत के इस निर्णय से राजकीय आईटीआई संस्थाओं में कार्यरत 1066 गेस्ट फैकल्टीज को लॉकडाउन अवधि का पारिश्रमिक मिल सकेगा। इस पर राज्य सरकार करीब 4 करोड़ 33 लाख रुपये का वित्तीय भार वहन करेगी।

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.wincompete&hl=en

उल्लेखनीय है कि राजकीय आईटीआई संस्थाओं में कार्यरत गेस्ट फैकल्टीज को पारिश्रमिक का भुगतान प्रतिघंटा की दर के आधार पर दी गई सेवाओं के अनुरूप किया जाता है। उन्हें मासिक पारिश्रमिक नहीं दिया जाता है। मुख्यमंत्री ने लॉकडाउन के कारण अध्ययन/अध्यापन का कार्य प्रभावित होने की स्थिति में पारिश्रमिक से वंचित इन गेस्ट फैकल्टीज को भी अनुबंधित, कैजुअल या आउटसोर्स कार्मिक मानते हुए लॉकडाउन अवधि का पारिश्रमिक भुगतान करने का निर्णय किया है।

Disclaimer :​ All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk

  • fb-share
  • twitter-share
  • whatsapp-share
clean-udaipur

Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk
#

RELATED NEWS