उदयपुर नगर निगम के महापौर पद पर भाजपा के जी एस टाँक विजयी !
आखिरकार पार्षदों के तीर्थाटन और बाड़ेबंदी की सफलता के रूप में उदयपुर नगर निगम के महापौर पद पर भाजपा के जी एस टाँक विजयी रहे। हालाकि उनकी जीत पहले से तय मानी जा रही थी फिर भी भाजपा के सिपेसालार कोई गलती नहीं करना चाहते थे। उदयपुर के 70 वार्डों में 46 भाजपा को ,20 कांग्रेस को और 1 नोटा और 3 वोट नहीं डाले गए।
जीत की घोषणा के बाद निगम हॉल में ही भाजपा के जी एस टाँक को शपथ दिलाई गयी और बाहर आते ही भाजपा के कार्यकर्ताओं ने जीत का जश्न मनाया। इससे पहले उदयपुर भाजपा के सभी बड़े नेता गुलाब चंद क़टारिया,रविन्द्र श्रीमाली ,फूलचंद मीणा और दिनेश भट्ट के साथ सभी बड़े कार्यकर्त्ता नज़र आये।
न्यूज़एजेंसीइंडिया को दिए गए इंटरव्यू में महापौर जी एस टाँक ने कहाँ कि -मेरा कोई विपक्ष नहीं है। मेरे 140 हाथ हो गए है। जो भी उदयपुर के कामों आपने कमियाँ बतायी है उसे सबके सहयोग से पूरा किया जायेगा।