Breaking News

Dr Arvinder Singh Udaipur, Dr Arvinder Singh Jaipur, Dr Arvinder Singh Rajasthan, Governor Rajasthan, Arth Diagnostics, Arth Skin and Fitness, Arth Group, World Record Holder, World Record, Cosmetic Dermatologist, Clinical Cosmetology, Gold Medalist

Current News / मोदी सरकार ला सकती है जनसंख्या नियंत्रण कानून !

clean-udaipur मोदी सरकार ला सकती है जनसंख्या नियंत्रण कानून !
News Agency India December 02, 2019 10:09 AM IST

मोदी सरकार ला सकती है जनसंख्या नियंत्रण कानून !

नागरिकता संसोधन कानून से मची रार के बीच केंद्रीय मंत्री संजीव बाल्यान ने कहा है कि केंद्र सरकार जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने पर काम कर रही है। बाल्यान ने कहा कि वह जनसंख्या नियंत्रण के लिए संसद में एक बिल पेश करने वाले पहले सांसद थे, जिस पर 125 सांसदों ने हस्ताक्षर किए थे, लेकिन इस सत्र में इस बिल पर बहस नहीं हो सकी।

उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने भी 15 अगस्त को लाल किले से जनसंख्या नियंत्रण की आवश्यकता पर जोर दिया था। इस अपील ने जनसंख्या नियंत्रण बिल की स्थिति को परिभाषित किया है, जिसे जल्द ही संसद में पेश किया जाएगा।बाल्यान ने कहा, "जनसंख्या विस्फोट इस देश में हमारे सामने आने वाली अधिकांश समस्याओं का कारण है। प्रदूषण, गरीबी और स्वच्छता सुविधाओं की कमी सभी जनसंख्या से संबंधित हैं और 'भारत माता' अब इस बोझ को सहन नहीं कर सकती हैं।"

बाल्यान ने यह भी संकेत दिया कि चीनी मिलें जो किसानों के बकाया का भुगतान करने में असमर्थ हैं, उन्हें जल्द ही सरकार द्वारा अधिग्रहित किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि 2014 से, सरकार किसानों के लिए बड़े पैकेज दे रही है और यह सुनिश्चित कर रही है कि उन्हें किसी भी समस्या का सामना न करना पड़े।महाराष्ट्र में राजनीतिक परिदृश्य पर टिप्पणी करते हुए, बाल्यान ने कहा कि भाजपा महाराष्ट्र में सबसे बड़ी पार्टी है और 30 महीने तक शिवसेना के मुख्यमंत्री होने का कोई सवाल ही नहीं था। यह अत्यधिक अतार्किक मांग थी, जिसे स्वीकार नहीं किया जा सकता था।

  • fb-share
  • twitter-share
  • whatsapp-share
clean-udaipur

Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk
#

RELATED NEWS