जयपुर, 24 मार्च। राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे ने मंगलवार को भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा विश्व टीबी दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश के नोएडा में आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम में लोकभवन से ऑनलाइन सम्मिलित हुए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री जगत प्रकाश नड्डा ने की। कार्यक्रम में टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत 100 दिन के सघन टीबी उन्मूलन कार्यक्रम को हरी झंडी दिखाई और टीबी मुक्त भारत ऐप और टीबी मुक्त शहरी वार्ड पहल का शुभारंभ हुआ।
राज्यपाल श्री बागडे ने बाद में कहा कि राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन कार्यक्रम में शहरी वार्ड पहल से सामुदायिक भागीदारी को गति मिलेगी।