Breaking News

Dr Arvinder Singh Udaipur, Dr Arvinder Singh Jaipur, Dr Arvinder Singh Rajasthan, Governor Rajasthan, Arth Diagnostics, Arth Skin and Fitness, Arth Group, World Record Holder, World Record, Cosmetic Dermatologist, Clinical Cosmetology, Gold Medalist

Current News / ग्रामीण परिवहन सेवा को लेकर सरकार गंभीर - परिवहन मंत्री

clean-udaipur ग्रामीण परिवहन सेवा को लेकर सरकार गंभीर - परिवहन मंत्री
News Agency India February 01, 2021 07:16 PM IST

ग्रामीण परिवहन सेवा को लेकर सरकार गंभीर - परिवहन मंत्री

जयपुर, 15 फरवरी। परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने सोमवार को विधानसभा में कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण परिवहन सेवा को लेकर अत्यंत गंभीर है। प्रदेश भर में शीघ्र ही ग्रामीण परिवहन सेवा की बसों का संचालन किया जाएगा।

खाचरियावास प्रश्नकाल में विधायकों द्वारा इस संबंध में पूछे गये पूरक प्रश्नों का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि राजस्थान में कोई मार्ग ग्रामीण परिवहन से अछूता नहीं रहे और हर जगह बसें चले। इसी उद्देश्य से सभी विधायकों से ग्रामीण परिवहन सेवा के संबंध में प्रस्ताव और सुझाव मांगे गये हैं। मुख्यमंत्री के स्तर पर यह प्रकिया विचाराधीन है और इसके लिए मुख्यमंत्री शीघ्र घोषणा करेंगे। उन्होंने कहा कि जिन कारणों से पूर्व में ग्रामीण परिवहन सेवा बंद हुई है वे कारण पुनः उत्पन्न न हो, इसको ध्यान में रखते हुए अब ग्रामीण परिवहन सेवा का संचालन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कई सरपंचों से ऎसे सुझाव प्राप्त हुये है जहां आजादी के बाद आज तक इन मार्गों पर बस सेवा शुरू नहीं की गई है।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2008 से 2013 में राजस्थान के हर ग्रामीण मार्ग पर परिवहन की बसें चलाई गई थी लेकिन गत सरकार के समय यह सेवा बंद हो गई थी। उन्होंने कहा कि राजस्थान का एक भी मार्ग बस संचालन से नहीं बचे, इसके लिए ग्रामीण पथ परिवहन योजना पर गहन विचार किया जा रहा है और यह योजना एक महीने में आपके सामने आ जाएगी।

इससे पहले विधायक श्रीमती मीना कंवर के मूल प्रश्न के लिखित जवाब में श्री खाचरियावास ने बताया कि राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम द्वारा शेरगढ विधान सभा क्षेत्र के गुमानपुरा से शेरगढ, जेठानिया से गडा, चान्दसमा से शेरगढ तथा सावरसर से नागणा ग्रामीण मागोर्ं पर ग्रामीण बस सेवा योजना के अन्तर्गत वाहन संचालन के प्रस्ताव तैयार किये हुये है।

उन्होंने बताया कि ‘ग्रामीण परिवहन बस सेवा का विस्तार करते हुये दूर-दराज के गांवों/ढाणियों को बस सेवा से जोडने’ एवं क्रियान्वयन हेतु राज्य के सभी जिलों के ग्रामीण मागोर्ं का सर्वे कर संचालन हेतु कार्यवाही प्रक्रियाधीन है ।

खाचरियावास ने बताया कि जोधपुर से शेरगढ क्षेत्र के लिये नगरीय परिवहन सेवा की सिटी बस सेवाएं उपलब्ध नहीं करवाई जा सकती, चूंकि उक्त सेवाएं शहर के नगरीय मार्ग के लिये स्वीकृत की गई है। जोधपुर से शेरगढ मार्ग के लिये राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम द्वारा अनुज्ञापत्र हेतु आवेदन करने पर वर्तमान में 2 अनुज्ञापत्र एवं 12 सेवाएं जारी है ।

उन्होंने बताया कि निजी वाहनों को शेरगढ के लिए अनुज्ञापत्र जारी किये गये है, जिनमें औसियां से शेरगढ मार्ग पर अनुज्ञापत्रों की संख्या 10 व सेवाओं की संख्या 19, बालोतरा से शेरगढ मार्ग पर अनुज्ञापत्रों की संख्या 5 व सेवाओं की संख्या 8, पोकरण से शेरगढ मार्ग पर अनुज्ञापत्रों की संख्या 5 व सेवाओं की संख्या 6, शेरगढ से फलसुण्ड मार्ग पर अनुज्ञापत्रों की संख्या 4 व सेवाओं की संख्या 7 तथा सोयला-औसियां-शेरगढ एकीकृत मार्ग पर अनुज्ञापत्रों की संख्या 8 व सेवाओं की संख्या 15 है।

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.wincompete&hl=en

Disclaimer :​ All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk

  • fb-share
  • twitter-share
  • whatsapp-share
clean-udaipur

Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk
#

RELATED NEWS