नरेंद्र मोदी सरकार गुलामी की मानसिकता और इससे जुड़ी हुई सभी चीजों से बदलने का काम लगातार कर रही है। इसी कड़ी में अब केंद्र सरकार संविधान से 'इंडिया' शब्द भी हटाने की योजना बना रही है। गौरतलब है कि विपक्ष ने भी अपने गठबंधन का नाम 'इंडिया' ही रखा है। सूत्रों की मानें तो सरकार भारतीय संविधान के अनुच्छेद-1 में भारत की परिभाषा में इस्तेमाल किए गए 'इंडिया यानी भारत' शब्द से 'इंडिया' शब्द हटाने पर गंभीरता से विचार कर रही है. हाल ही में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने भी लोगों से इंडिया की जगह भारत शब्द का इस्तेमाल करने की अपील करते हुए कहा था कि हमारे देश का नाम सदियों से भारत ही रहा है।
आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं हुई है लेकिन सूत्रों का दावा है कि इससे जुड़े प्रस्ताव की तैयारियां चल रही है। संसद के विशेष सत्र के दौरान चंद्रयान-3 मिशन और आदित्य एल-1 सौर मिशन के की सफलताओं पर भी चर्चा होने की संभावना है।