Breaking News

Dr Arvinder Singh Udaipur, Dr Arvinder Singh Jaipur, Dr Arvinder Singh Rajasthan, Governor Rajasthan, Arth Diagnostics, Arth Skin and Fitness, Arth Group, World Record Holder, World Record, Cosmetic Dermatologist, Clinical Cosmetology, Gold Medalist

Current News / सरकार ने राज्‍यों और केंद्रशासित प्रदेशों से कहा- कोविड रोकथाम के दिशा-निर्देशों को जारी रखें और चरणबद्ध तरीके से छूट दें

clean-udaipur सरकार ने राज्‍यों और केंद्रशासित प्रदेशों से कहा- कोविड रोकथाम के दिशा-निर्देशों को जारी रखें और चरणबद्ध तरीके से छूट दें
News Agency India May 28, 2021 05:18 AM IST

सरकार ने राज्‍यों और केंद्रशासित प्रदेशों से कहा- कोविड रोकथाम के दिशा-निर्देशों को जारी रखें और चरणबद्ध तरीके से छूट दें

केन्‍द्र ने राज्‍यों और संघ शासित प्रदेशों से कहा है कि वे कोविड की रोकथाम के उपायों का अनुपालन जारी रखें और स्‍थानीय स्थिति का मूल्‍यांकन करने के बाद चरणबद्ध तरीके से छूट देने का निर्णय करें।

सभी राज्‍यों और संघ शासित प्रदेशों के मुख्‍य सचिवों को लिखे पत्र में केन्‍द्रीय गृह सचिव अजय भल्‍ला ने कहा कि स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय द्वारा सुझाए गए रोकथाम के उपाय 30 जून तक बढा दिए गए हैं। श्री भल्‍ला ने कहा कि लॉकडाउन और अन्‍य उपायों पर कडाई से अमल करने की बदौलत दक्षिणी और पूर्वोत्‍तर के कुछ क्षेत्रों को छोडकर सभी राज्‍यों और संघ शासित प्रदेशों में कोविड के नए रोगियों और उपचाराधीन रोगियों की संख्‍या में कमी आई है। उन्‍होंने कहा कि संक्रमण की दर में कमी की प्रवृति के बावजूद अभी उपचाराधीन रोगियों की संख्‍या बहुत अधिक है। इसलिए लॉकडाउन के उपाय महत्‍वपूर्ण हैं और राज्‍यों को शक्ति से उनका पालन करना चाहिए।

  • fb-share
  • twitter-share
  • whatsapp-share
clean-udaipur

Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk
#

RELATED NEWS