गोवर्धन विलास ट्रेलर मोटर साईकल भिड़ंत में छात्र की मृत्य !
गोवर्धन विलास में बलीचा चौराहे से सिटी आते वक्त अनुराग पंडया नाम का छात्र ट्रेलर से टकराने के बाद गम्भीर रूप से घायल हो गया और पुलिस द्वारा अस्पताल पहुँचाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।मृतक अनुराग पंडया मूलतः अहमदाबाद का रहने वाला है और फिलहाल खेरवाड़ा से उदयपुर आ रहा था। ट्रेलर से टकराने के बाद मोटर साईकल के परखच्चे उड़ गए और समूचा हैंडल सहित टायर फट कर गिर गया।