Breaking News

Dr Arvinder Singh Udaipur, Dr Arvinder Singh Jaipur, Dr Arvinder Singh Rajasthan, Governor Rajasthan, Arth Diagnostics, Arth Skin and Fitness, Arth Group, World Record Holder, World Record, Cosmetic Dermatologist, Clinical Cosmetology, Gold Medalist

Current News / वीडियो : गोवर्धन सागर किनारा धँसा,आधा फ़ीट ओवरफ्लो के बावजूद 9.6 फ़ीट,पाल से रिसाव अब भी जारी !

clean-udaipur वीडियो : गोवर्धन सागर किनारा धँसा,आधा फ़ीट ओवरफ्लो के बावजूद 9.6 फ़ीट,पाल से रिसाव अब भी जारी !
News Agency India August 02, 2019 02:12 PM IST

वीडियो : गोवर्धन सागर किनारा धँसा,आधा फ़ीट ओवरफ्लो के बावजूद 9.6 फ़ीट,पाल से रिसाव अब भी जारी !

झीलों की नगरी उदयपुर लबालब भरी झीलों से गुलज़ार होती नज़र आ रही है। जहाँ पीछोला और गोवर्धन सागर लबालब हो चुके है ,वहीं गोवर्धन सागर में पानी की आवक जारी है और सीसारमा का जलस्तर अभी भी छः फ़ीट के आसपास चल रहा है। लोगों को उम्मीद है कि इस नए दौर की वर्षा में फतहसागर भी छलक उठे।

फ़िलहाल गोवर्धन सागर छलक उठा है और सुबह पाँच बजे से इस पर आधा फ़ीट चादर चल रही है। इस गोवर्धन सागर से जुड़े पीछोला के जलस्तर में भी वृद्धि हुई है और जल्द ही मदार के पानी के भी फतहसागर के छलकने की उम्मीद है। आपको बताते चले कि गोवर्धन सागर की रिंग रोड पर सरस पार्लर वाले गेट के सामने गोवर्धन सागर का झील से लगता रोड किनारा झील में धंस कर उसमे समा गया है। साथ शिकारबाड़ी वाले रास्ते की तरफ घाट से लगते मंदिर के पास की पाल में कई जगह तड़क पड़ गयी है और लगभग 4 नयी जगहों से छोटे छोटे छिद्रों से पानी का रिसाव अब भी जारी है। पाल के ये छोटे रिसाव और छिद्र कभी भी किसी भी भूगर्भिक हलचल के दौरान बड़े होकर गोवर्धन सागर की पाल को खत्म कर सकते है। इसी वर्ष गोवर्धन सागर में नाव संचालन भी शुरू किया है जिसके चलने से हिलने वाली पानी की हिल्लोरे भी पुरानी पाल को नुकसान पंहुचा रही है।

साथ ही शिकारबाड़ी वाली रोड पर किनारे पर पाल के नीचे की दिवार खोखली हो चुकी है और कभी भी कोई भी बड़ा हादसा हो सकता है।

  • fb-share
  • twitter-share
  • whatsapp-share
clean-udaipur

Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk
#

RELATED NEWS