उदयपुर 20 नवंबर 2021 : विगत 2 दिनों से जारी बारिश के बाद जहां उदय सागर के गेट खोल दिए गए हैं, वहीं 19 नवंबर दिन में गोवर्धन सागर झील छलक उठी। वर्तमान में लगभग 2 इंच के आसपास झील पर चादर चल रही है ,जिससे सतोरिया नाले में पानी की आवक लगातार बनी हुई है। हालांकि आज बारिश का दौर थमता नजर आ रहा है और झील लगातार ओवरफ्लो हो रही है लेकिन अगर बारिश का क्रम ऐसे ही जारी रहा तो सतोरिया नाले में पानी की आवक कभी भी बढ़ सकती है।