वीडियो : गोवर्धन सागर 10 फ़ीट,सतोरिया नाले ने लाँघी सीमाएं,पाल में रिसाव तेज़ !
आज 30 अगस्त 2019 की बारिश ने उदयपुर गोवर्धन सागर का जलस्तर 10 फ़ीट के पास ला दिया है। गोवर्धन सागर की रपट पर तक़रीबन 1/2 फ़ीट के आसपास पानी चल रहा है और सतोरिया नाला पुरे उफान पर है। गोवर्धन सागर की निचली कॉलोनी बालाजी नगर में पानी भर गया। साथ ही नाला अपने पूरे उफान पर चल रहा है जिससे गोवर्धन सागर की निचली बस्तियों में पानी भर जाने का खतरा बना हुआ है।