स्कूल से आ रही टीचर को बदमाशों ने बीच सड़क पर तलवार से काट डाला, मौके पर ही मौत !
शनिवार को खौफनाक वारदात में दिनदहाड़े सरेराह एक शिक्षिका पर तलवार से हमला कर बेरहमी से उसकी हत्या कर दी गई। वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। प्रारंभिक जांच में हत्या का कारण आपसी रंजिश माना जा रहा है। वारदात से आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने तक शव उठाने से इनकार कर दिया लेकिन बाद में पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों ने समझाकर शव को वहां से उठवाया।
हत्या की वारदात जावरमाइंस थाना इलाके के पडुणा गांव में दोपहर बाद बीच सड़क पर हुई। शिक्षिका नीतू मीणा 4 बजे छुट्टी होने के बाद स्कूल से अपने घर से जाने के लिए निकली थी। वह कुछ ही मीटर दूर चली थी कि सलूम्बर-उदयपुर मार्ग पर एक वैन में सवार अज्ञात हमलावर वहां आए। उन्होंने आते ही नीतू पर तलवार से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गले और छाती पर तलवार से किये गए। हमले के बाद खून से लथपथ नीतू ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।