'OK Google' बोलते ही गूगल के कंपनी के कर्मचारी सुनते है आपकी बातें !
सोशल मीडिया पर निजी जानकारी लीक और हैक होना शुरुआत से एक बड़ा खतरा रहा है और भारत इससे अछूता नहीं है। सूत्रों के अनुसार डेटा गोपनीयता और सुरक्षा से जुड़ी एक मीटिंग में गूगल ने बताया गया है कि 'ओके गूगल' करके जब गूगल असिस्टेंट से कुछ पूछा जाता है या संवाद किया जाता है, तो उस रिकॉर्डिंग को गूगल के कर्मचारी सुन भी सकते हैं। गूगल ने ये जानकारी सूचना प्रौद्योगिकी पर संसदीय स्थायी समिति को दी है।
शशि थरूर की अध्यक्षता वाली कमेटी ने इसे यूजर्स की निजी गोपनीयता का गंभीर उल्लंघन माना है। कमेटी इस पर जल्द रिपोर्ट तैयार कर सरकार को आगे के लिए नए सुझाव दे सकती है। इससे पहले 2019 में गूगल प्रोडक्ट मैनेजर डेविड मोनसी ने भी इस बात को स्वीकारा था कि उनके भाषा एक्सपर्ट रिकॉर्डिंग को सुनते हैं जिससे गूगल स्पीच सर्विस को ज्यादा बेहतर बनाया जा सके।
मीटिंग में झारखंड से बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे की तरफ से इससे जुड़ा सवाल गूगल टीम से पूछा गया था। जवाब में गूगल टीम ने माना कि कभी-कभी जब यूजर्स वर्चुअल असिस्टेंट का इस्तेमाल नहीं भी करते, तब भी उनकी बातचीत को रिकॉर्ड किया जाता है।
गूगल की तरफ से आगे सफाई दी गई कि संवेदनशील जानकारी को यहां नहीं सुना जाता, सिर्फ सामान्य बातचीत को रिकॉर्ड किया जाता है। हालांकि, गूगल की तरफ से यह साफ नहीं किया गया कि दोनों में वह फर्क किस तरह करता है.
मीटिंग में मौजूद सदस्यों में एक ने कहा कि गूगल के मानने के बाद समझ आता है कि गूगल असिस्टेंट पर होटल आदि के बारे में पूछने के बाद क्यों लाखों यूजर्स के पास डील्स और ऑफर्स के मेसेज आने लगते हैं ?वहीं दूसरे सदस्य ने कहा कि अपनी शर्तों में गूगल यह तो बताता है कि गूगल स्मार्ट स्पीकर्स और गूगल असिस्टेंट से बातचीत रिकॉर्ड की जाती है। लेकिन यह नहीं बताया गया था कि उन रिकॉर्डिंग्स को उसके कर्मचारी सुन भी सकते हैं।
Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.wincompete&hl=en