पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मास्टरमाइंड गोल्डी बरार को कैलिफोर्निया में हिरासत में ले लिया गया है।खुफिया एजेंसियों के मुताबिक कैलिफोर्निया से उसकी गिरफ्तारी हुई है। सूत्रों के मुताबिक, गैंगस्टर गोल्डी बराड़ को 20 नवंबर या इससे पहले हिरासत में लिया गया था। हालांकि, गोल्डी की गिरफ्तारी के बारे में अभी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
गोल्डी बराड़ को मूसेवाला हत्याकांड का मास्टरमांडइ माना जाता है। पुलिस के मुताबिक, मूसेवाला कांड में सारे निर्देश कनाडा में बैठा गोल्डी ही दे रहा था। हत्या के ठीक बाद गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने कथित तौर पर हमले की जिम्मेदारी भी ली थी। बराड़ के खिलाफ इंटरपोल ने रेड कॉर्नर नोटिस भी जारी कर रखा था। बताया जाता है कि पंजाब में अपना उगाही रैकेट चलाने के बाद वह कनाडा से ही राज्य में अपना हिट स्कवॉड और बिजनेस चलाता है। उस पर भारत में हत्या, आपराधिक साजिश, अवैध हथियारों की आपूर्ति जैसे कई मामले दर्ज हैं।