केंद्र सरकार के सभी कर्मचारियों और पेंशनधारियों का डीए जनवरी 2021 रोकने के आदेश !
केंद्र सरकार के वित्त मंत्रालय ने एक आदेश जारी कर सभी कर्मचारियों और पेंशन धारियों का डीए अर्थात महंगाई भत्ता को जुलाई 2021 तक रोकने के संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं ।
आदेश में कहा गया है कि कोविड-19 से उत्पन्न संकट को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है कि केंद्र सरकार के कर्मचारियों को 1 जनवरी 2020 से महंगाई भत्ते और केंद्र सरकार के पेंशन भोगियों की महंगाई राहत की अतिरिक्त किश्त का भुगतान नहीं किया जाएगा ।1 जुलाई 2020 और 1 जनवरी 2021 से देय महंगाई भत्ते और महंगाई राहत की अतिरिक्त किस्तों का भुगतान भी नहीं किया जाएगा ।तथापि महंगाई भत्ते और महंगाई राहत का मौजूदा दरों पर भुगतान किया जाता रहेगा।
जैसे ही सरकार द्वारा 1 जुलाई 2021 से देय महंगाई भत्ते और महंगाई राहत की भावी किस्तों को जारी करने का निर्णय लिया जाता है ,1 जनवरी 2020, 1 जुलाई 2020 और 1 जनवरी 2021 से प्रभावी महंगाई भत्ते और महंगाई राहत की दरों को भावी प्रभाव से बहाल कर दिया जाएगा और उन्हें एक जुलाई 2021 से प्रभावी संचार संशोधित दर में सम्मिलित कर दिया जाएगा। 1 जनवरी 2020 से 30 जून 2021 तक की अवधि का कोई बकाया नहीं दिया जाएगा साथ ही यह आदेश सभी केंद्र सरकार के कर्मचारियों और केंद्र सरकार के पेंशन भोगियों पर लागू होंगे।