गोगुंदा उपखंड को अगली बजट घोषणा में औद्योगिक क्षेत्र के रूप में शामिल किया जायेगा -उद्योग मंत्री
जयपुर, 4 मार्च। उद्योग मंत्री परसादी लाल मीणा ने गुरूवार को विधानसभा में आश्वस्त किया कि अगले बजट घोषणा में उपखंड गोगुंदा को औद्योगिक क्षेत्र के रूप में शामिल किया जायेगा।
मीणा ने प्रश्नकाल के दौरान विधायक श्री प्रताप लाल भील के पूरक प्रश्न के जवाब में यह बात कही।
इससे पहले विधायक भील के मूल प्रश्न के लिखित जवाब में उद्योग मंत्री ने बताया कि राज्य सरकार की बजट घोषणा 2021-22 में पैरा संख्या 94 के तहत औद्योगिक क्षेत्र स्थापित किए जाने से वंचित 147 उपखंड में चरणबद्ध रूप से औद्योगिक क्षेत्र स्थापित किए जाएंगे। इनमें गोगुंदा उपखंड भी सम्मिलित है। राज्य सरकार की घोषणा अनुसार प्रथम चरण में 64 उपखण्ड में औद्योगिक क्षेत्र स्थापित किए जाने हैं, जिनमें गोगुंदा उपखंड सम्मिलित नहीं है।

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.wincompete&hl=en
Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk