Breaking News

Dr Arvinder Singh Udaipur, Dr Arvinder Singh Jaipur, Dr Arvinder Singh Rajasthan, Governor Rajasthan, Arth Diagnostics, Arth Skin and Fitness, Arth Group, World Record Holder, World Record, Cosmetic Dermatologist, Clinical Cosmetology, Gold Medalist

Current News / मई के द्वितीय पखवाड़े में आयोजित होगा— ‘ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट-2026’

clean-udaipur मई के द्वितीय पखवाड़े में आयोजित होगा—  ‘ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट-2026’
Aayushman Bhatt March 31, 2026 04:56 PM IST

जयपुर, 30 मार्च। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि किसानों की खुशहाली प्रदेश की समृद्धि का मूल आधार है। नई तकनीक और परंपरागत तरीकों की पूरी जानकारी देकर न केवल फसल उत्पादन बढ़ाया जा सकता है बल्कि किसानों की आय में भी वृद्धि की जा सकती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश को कृषि निर्यात के क्षेत्र में अग्रणी बनाने की दिशा में आगामी ‘ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट-2026’ (ग्राम) का आयोजन एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

श्री शर्मा ने सोमवार को मुख्यमंत्री कार्यालय में ‘ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट-2026’ को लेकर बैठक ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मई के द्वितीय पखवाड़े में आयोजित होने वाली ‘ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट-2026’ के लिए आपसी समन्वय के साथ सभी तैयारियां समयबद्ध और प्रभावी ढंग से पूर्ण की जाए। उन्होंने कहा कि देश-विदेश के अधिकाधिक कृषि विशेषज्ञोंवैज्ञानिकों और तकनीकी जानकारों को इस आयोजन से जोड़ा जाए ताकि किसान इसका अधिक से अधिक लाभ ले सकें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘ग्राम-2026’ के सफल क्रियान्वयन से कृषि क्षेत्र में नवाचारआधुनिक तकनीक और निवेश को प्रोत्साहन मिलने के साथ ही किसानों को देश-विदेश के विशेषज्ञों के अनुभव और तकनीकी जानकारी का लाभ भी मिलेगा। उन्होंने गांव-गांव जन जागरण अभियान चलाकर किसानों को जागरुक करनेप्रगतिशील किसानोंपशुपालकोंडेयरी एवं मत्स्य पालकों को प्रोत्साहित करने के लिए जिला एवं राज्य स्तर पर पुरस्कृत करने के निर्देश  दिए।   उन्होंने कहा कि कृषि पर्यवेक्षककृषि मित्रग्राम सेवा सहकारी समितियों और डेयरी समितियों सहित आयोजन से जुड़े कार्मिकों को विशेष प्रशिक्षण भी दिया जाए। साथ ही, ‘ग्राम-2026’ से संबंधित सभी विभागों की विशेष जानकारियों का संकलन करते हुए एक मार्गदर्शिका भी तैयार की जाए।

बैठक में अधिकारियों ने ‘ग्राम-2026’ को लेकर अब तक की तैयारियों का प्रस्तुतीकरण दिया। साथ हीआयोजन को सफल बनाने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार करने संबंधी कार्ययोजना के बारे में संबंधित विभागों के साथ विचार-विमर्श किया गया। मुख्यमंत्री ने विभागीय अधिकारियों को सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए निर्देशित किया।

बैठक में मुख्य सचिव श्री वी. श्रीनिवास सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं फिक्की के प्रतिनिधिगण मौजूद रहे।

  • fb-share
  • twitter-share
  • whatsapp-share
clean-udaipur

Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk
#

RELATED NEWS