सगाई के बाद भी अन्य युवक से इश्क़,
लड़के वालों ने मार दी गोली !
राजस्थान के उदयपुर जिले के आदिवासी बाहुल्य इलाके में एक खौफनाक वारदात सामने आई है। युवक की सगाई (दस्तूर) करने के बाद कथित प्रेम प्रसंग सामने आने पर एक अन्य युवती की गोली मार हत्या कर दी गई। मृतका की शिनाख्त 14 वर्षीय काली बम्बोरिया के रूप में हुई है। वारदात के बाद मृतका के परिजनों व रिश्तेदारों समेत करीब दो सौ लोगों ने आरोपी के घर चढ़ोतरा (मुआवजे की मांग) कर दिया।
उदयपुर एसपी कैलाश चन्द्र बिश्नोई ने बताया कि घटना मांडवा पुलिस थाना इलाके के झेड़ गांव की है। मामला किसी सगाई और प्रेम प्रसंग से जुड़ा है। नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। बुजा गांव के एक युवक की सगाई (दस्तूर) की गई थी। फिर पता चला कि उस युवती का गांव झेड़ में मृतका के परिवार के एक युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा है। जिसके चलते विवाद हो गया था। ऐसे में मंगलवार रात को आरोपी पक्ष युवक के परिजन कार में सवार होकर गांव झेड़ में सगाई का विवाद निपटाने गए थे।
बातचीत के दौरान विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी पक्ष के लोगों ने देसी कट्टे से युवक पर फायर कर दिया, जो गलती युवती काली बम्बोरिया के लग गया। इससे उसकी मौत हो गई। सूचना पाकर मांडवा थाना पुलिस पहुंची। इस दौरान युवती के परिजन व रिश्तेदार भी बड़ी संख्या में एकत्रित हो गए। पुलिस ने समझाइश कर युवती का शव कोटड़ा सीएचसी के मुर्दाघर में रखवाया।