उदयपुर की घण्टाघर पुलिस ने ऑनलाईन ठगी के 1 लाख रूपये कराये रिफण्ड !
थाना घण्टाघर में तुषार सारण द्वारा थाने पर रिपोर्ट दी कि उनके साथ एक लाख रूपये की आनलाईन ठगी हुई है। इस पर जिला पुलिस अधीक्षक डाॅ. राजीव पचार द्वारा समस्त थानाधिकारीयो को आनलाईन ठगी व साईबर अपराधो पर त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश प्रदान किये गये है।
भवानी सिंह राजावत थानाधिकारी घण्टाघर के निर्देशन में कांस्टेबल सोहन सिंह द्वारा उक्त मामले मे कार्यवाही करते हुए परिवादी को एक लाख रूपये की राशि रिफण्ड करवाने में सफलता हासिल की है। कांस्टेबल सोहनसिंह द्वारा पूर्व में भी आमजन के साथ हुयी ऑनलाईन ठगी की 390000/- रूपये में से कुल 270000/- रूपये तत्परता एवं सजगता से पूर्व में ही आमजन को पुनः दिलवाये थे। इस पर जिला पुलिस अधीक्षक डाॅ. राजीव पचार द्वारा कांस्टेबल सोहन सिंह को प्रशंसापत्र मय प्रोत्साहन राशि से पुरस्कृत किया गया था।

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.wincompete&hl=en
Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk