अधिकाधिक वृक्ष लगवाने एवं व्यक्तिगत लाभ के कार्यों को प्राथमिकता से करवाएं
जयपुर 14 जून। ग्रामीण विकास विभाग के शासन सचिव के. के. पाठक कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में मनरेगा योजना के तहत बारिश के दौरान अधिक से अधिक वृक्षारोपण लगवाने एवं व्यक्तिगत लाभ के कार्यों को प्राथमिकता से करवाएं। योजनान्तर्गत चल रहे कार्यों पर कोरोना गाइड लाइन की पालना भी सुनिश्चित की जाए।
पाठक सोमवार को सचिवालय में ग्रामीण विकास विभाग की सभी जन कल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक में मुख्यालय स्तर के शाखा प्रभारियों से चर्चा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी नरेगा के अन्तर्गत चल रहे कार्यों पर अधिक से अधिक श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध करावें। उन्होेंने कहा कि वर्षा ऋतु में जल शक्ति अभियान के ‘केच दा रेन’ कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा कार्य करवाएं ताकि बारिश का पानी संग्रहित हो सके। उन्होंने कहा कि मनरेगा में 100 दिवस पूर्ण करने वाले श्रमिकों को उन्नति योजना के अन्तर्गत उन्हें प्रशिक्षण दिलाने के निर्देश दिये।
शासन सचिव पाठक ने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत भारत सरकार ने दिये लक्ष्यों को अभी से प्रारम्भ करने के निर्देश दिये, साथ ही पूर्व वर्षो में अपूर्ण कार्यों को पूर्ण कराने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि योजना के तहत पीएमएवाईजी के लाभार्थियों को कनवरजेंस के गैस, पेयजल, विद्युत कनेक्शन इत्यादि की सुविधा उपलब्ध कराने संबंधी सूचनाएं आवास पोर्टल पर उपलब्ध हो इसके लिए भारत सरकार को पत्र लिखने के निर्देश दियें।
स्टेट मिशन निदेशक राजीविका श्रीमति शुचि त्यागी को आंगनबाड़ी केंद्रों एवं अन्य जगहों पर न्यूट्री गार्डन विकसित करने के लिए आवश्यक प्रशिक्षण एवं अन्य व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए।
आयुक्त महात्मा गांधी नरेगा अभिषेक भगोतिया ने नरेगा की प्रगति का प्रजेंटेशन देते हुए बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में चल रहे कार्यों पर अधिक से अधिक श्रमिक नियोजित कराने के निर्देश जिला स्तरीय अधिकारियों को दे दिये गए है।
शासन सचिव पाठक ने ग्रामीण विकास की डांग, मगरा, मेवात, सांसद व विधायक स्थानीय क्षेत्र विकास योजना, बीएडीपी, महात्मा गांधी जन भागीदारी योजना, बायोफ्यूल आदि योजनाओं की विस्तृत चर्चा कर समीक्षा की।
इस अवसर पर मुख्यालय के शाखा प्रभारी उपस्थित थे।

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.wincompete&hl=en
Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk