राजस्थान में लॉक डाउन की परेशानियों के समाधान के लिए बनाया 'वार रूम' !
कोरोना महामारी के प्रसार को देखते हुए राजस्थान सरकार गंभीर होती चली जा रही है। इसी क्रम में अशोक गहलोत ने कोरोना की स्थिति में आमजन को होने वाली परेशानियों के समाधान के लिए एक वार्ड रूम बनाया है जो 24 घंटे संचालित किया जाएगा। इसके साथ ही राजस्थान संपर्क की हेल्पलाइन नंबर 181 पर संपर्क कर सहायता मांगी जा सकती है।
प्रमुख शासन सचिव सूचना प्रौद्योगिकी श्री अभय कुमार इस राज्य स्तरीय वार रूम के प्रभारी अधिकारी होंगे और छह वरिष्ठ अधिकारी लगातार वॉर रूम में हमेशा मौजूद रहेंगे। इसके साथ ही अतिरिक्त स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता और मॉनिटरिंग के लिए हेल्थ वॉर रूम भी संचालित किया जाएगा। इसके लिए हेल्पलाइन नंबर 108 और 104 पर संपर्क किया जा सकेगा रोहित कुमार सिंह के 'हेल्थ वॉर रूम' के नोडल अधिकारी होंगे।