कोरोना वायरस संक्रमण रोकने के लिए गहलोत सरकार ने किया राजस्थान लॉक डाउन !
31 मार्च तक राजस्थान में किया लॉकडाउन, आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सभी जगहों पर दुकानें,अन्य प्रतिष्ठान रहेंगे बंद, आधिकारिक घोषणा ।
राजस्थान की सीमाएं सील की जाएंगी. शनिवार रात को सीएम अशोक गहलोत की अध्यक्षता में हुई उच्च स्तरीय बैठक में यह फैसला लिया गया है. रात 9 बजे इसकी आधिकारिक घोषणा कर दी गई. कोराना वायरस को लेकर लॉक डाउन होने वाला देश का पहला राज्य है.