Breaking News

Dr Arvinder Singh Udaipur, Dr Arvinder Singh Jaipur, Dr Arvinder Singh Rajasthan, Governor Rajasthan, Arth Diagnostics, Arth Skin and Fitness, Arth Group, World Record Holder, World Record, Cosmetic Dermatologist, Clinical Cosmetology, Gold Medalist

Current News / राजसमंद जिले में बिछेगी गैस पाइपलाइन,दिए जाएंगे पाइपलाइन से कनेक्शन !

clean-udaipur राजसमंद जिले में बिछेगी गैस पाइपलाइन,दिए जाएंगे पाइपलाइन से कनेक्शन !
News Agency India August 02, 2019 07:44 PM IST

राजसमंद जिले में बिछेगी गैस पाइपलाइन,दिए जाएंगे पाइपलाइन से कनेक्शन !

राजसमंद जिले की सांसद दिया कुमारी ने मंगलवार को एक बड़ा तोहफा राजसमंद संसदीय क्षेत्र को दिया है। पिछले दिनों लोकसभा के बजट सत्र के दौरान सांसद दीया कुमारी ने केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक इस्पात मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से लगातार संपर्क कर राजसमंद संसदीय क्षेत्र के लिए औद्योगिक और घरेलू गैस पाइपलाइन की मांग की थी। वहीं लगातार संपर्क पत्र व्यवहार और मांग को देखते हुए केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री ने सांसद की इस महत्वाकांक्षी मांग को स्वीकृत कर लिया।

सांसद दीया कुमारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि क्षेत्र की जनता के स्नेह और आशीर्वाद की वजह से ही काम में सफलता और काम करने की ऊर्जा मिलती है। उन्होंने कहा कि घरेलू गैस के साथ औद्योगिक और वाणिज्य क्षेत्र को भी कनेक्शन दिए जाएंगे।

संसदीय क्षेत्र मीडिया संयोजक मधु प्रकाश लड्ढा ने बताया कि पाइपलाइन मंजूरी के संबंध में केंद्रीय मंत्रालय से पत्र प्राप्त हुआ है, जिसमें राजस्थान के राजसमंद जिले में गैस पाइप लाइन बिछाना स्वीकृत किया गया है। उन्होंने बताया कि केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने लिखित रूप से बताया है कि योजना को पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस नियामक बोर्ड पीएनजीआरबी प्रस्तुतकारी योजना को इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड जीएल को अधिकृत किया गया है। मधु प्रकाश लड्ढा ने बताया कि भौगोलिक क्षेत्र GA में गैस वितरण CGD नेटवर्क 10वीं बोली के दौर में राजसमंद, अजमेर और पाली जिले में प्राकृतिक गैस नियामक बोर्ड पीएनजीआरबी प्रस्तुतकारी योजना इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड IGL,198 सीएनजी स्टेशनों को विकसित करेगा, जो 10 लाख पीएनजी घरेलू कनेक्शन प्रदान करेगा. उन्होंने बताया कि आने वाले 8 वर्षों में स्टील पाइप लाइन का कार्य पूर्ण हो जाएगा. इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड IGL घरेलू गैस के साथ संपूर्ण भौगोलिक क्षेत्र में स्थित औद्योगिक और वाणिज्यिक इकाइयों को भी गैस उपलब्ध कराएगा।

  • fb-share
  • twitter-share
  • whatsapp-share
clean-udaipur

Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk
#

RELATED NEWS