खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की मौत ने भारत और कनाडा के रिश्तों में तल्खियां ला दी हैं। दोनों देशों को अपने-अपने देश से राजनायिकों को निष्कासित कर दिया है। इसी बीच कनाडा से खबर आई है कि गैंगस्टर सुखदुल सिंह उर्फ सूखा की आज विनिपीग (कनाडा) में अज्ञात लोगों द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई है।
वह पंजाब से साल 2017 में जाली पासपोर्ट तैयार करवा कनाडा फरार हुआ था।जानकारी के अनुसार सुक्खा दुनेके को कनाडा के विनिपिग में गोलियां मारी गई हैं। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। यह उन 41 आतंकियों व गैंगस्टरों की सूची में शामिल था, जिसे NIA ने भी जारी किया था। कनाड़ा में खालिस्तानी निज्जर के बाद यह दूसरी बड़ी वारदात है।
सुक्खा दुनेके पुत्र गुरनैब सिंह पंजाब के मोगा के गांव दुनेके कलां का रहने वाला है। कैटेगरी 'ए' गैंगस्टर सुक्खा दुन्नेके अपराध की दुनिया में प्रवेश करने से पहले मोगा डीसी कार्यालय में काम करता था। वह 2017 में पुलिस की मदद से जाली दस्तावेजों पर पुलिस क्लीयरैंस सर्टिफिकेट प्राप्त करने के बाद कनाडा भाग गया था। तब उसके खिलाफ सात आपराधिक मामले लंबित थे। ये सभी मामले स्थानीय गिरोह की गतिविधियों से जुड़े थे।
काफी समय सुक्खा दुनेके ने फरीदकोट जेल में भी गुजारा और वह बेल में बाहर आने के बाद विदेश भागा। इतना ही नहीं, नंगल अंबिया कत्लकांड में भी दुनेके का नाम सामने आया था और आरोप लगा था कि इसने हथियार व शूटर उपलब्ध करवाए हैं।