Breaking News

Dr Arvinder Singh Udaipur, Dr Arvinder Singh Jaipur, Dr Arvinder Singh Rajasthan, Governor Rajasthan, Arth Diagnostics, Arth Skin and Fitness, Arth Group, World Record Holder, World Record, Cosmetic Dermatologist, Clinical Cosmetology, Gold Medalist

Current News / 1 अप्रैल से मिलेगा बढ़ा हुआ बेरोजगारी भत्ता राजस्‍थान के पंजीकृत बेरोजगारों को,जानिए कैसे करे आवेदन ?

clean-udaipur 1 अप्रैल से मिलेगा बढ़ा हुआ बेरोजगारी भत्ता राजस्‍थान के पंजीकृत बेरोजगारों को,जानिए कैसे करे आवेदन ?
News Agency India March 01, 2021 08:04 PM IST

1 अप्रैल से मिलेगा बढ़ा हुआ बेरोजगारी भत्ता राजस्‍थान के पंजीकृत बेरोजगारों को,जानिए कैसे करे आवेदन ?

1 अप्रैल से राजस्‍थान के रोजगार कार्यालयों में पंजीकृत बेरोजगार युवक और युवतियों को बढ़ा हुआ बेरोजगारी भत्ता मिलने लगेगा। राजस्थान के बेरोजगार युवकों को प्रतिमाह 4000 रुपये और महिलाओं, दिव्यांग तथा ट्रांसजेंडर्स को 4500 प्रति माह बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा। इससे पहले राजस्थान में बेरोजगार युवकों को 3000 रुपये और युवतियों को 3500 बेरोजगारी भत्ता मिलता था। 24 फरवरी को बजट पेश करते करते हुए राजस्थान के मुख्यमंत्री गहलोत ने बेरोजगार युवाओं को साधने के लिए हाल ही में राज्य में बेरोजगारी भत्ता 1000 रुपये बढ़ाने की घोषणा की थी। इससे राजस्थान के करीब 1.60 लाख बेरोजगारों युवक-युवतियों को लाभ मिलने की उम्मीद है।

इससे पहले भी राजस्थान सरकार की ओर से बेरोजगारों के लिए अक्षत योजना चलाई जा रही थी। इस अक्षत योजना में तब बेरोजगारी भत्ते के रूप में पुरुषों को 600 रुपये और महिलाओं को 750 रुपए दिए जा रहे थे, लेकिन राज्य में कांग्रेस के सत्तारूढ़ होते ही मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस योजना का नाम बदलकर बेरोजगारी भत्ता भी बढ़ा दिया था। इस योजना में पुरुषों को 3000 और महिलाओं, दिव्यांग तथा ट्रांसजेंडर्स को 3500 रुपए प्रतिमाह बेरोजगारी भत्ता दिया जा रहा था।

कैसे करें आवेदन ?

  • सबसे पहले आवेदक को इसके लिये Department of Skill, Employment की अधिकृत वेबसाइट पर जाकर होम पेज खोलना होगा।
  • इस होम पेज पर आपको मेनू बार पर क्लिक करने के बाद Job Seekers के सेक्शन में से आपको Apply for Unemployment Allowance का ऑप्शन दिखाई देगा।
  • Apply for Unemployment Allowance का ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपके सामने अगला पेज खुलेगा। इस पेज पर आपको 'SSO ID', 'Password'और 'Captcha' दर्ज करके 'Login' के बटन पर क्लिक कर देना है। इससे आपके सामने अगला पेज खुल जायेगा।
  • इस पेज में आपको 'Employment Application' के विकल्प पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपके सामने फॉर्म खुल जायेगा।
  • इस फॉर्म में आवेदक को अपनी व्यक्तिगत जानकारी का विवरण दर्ज करके 'Submit' के बटन पर क्लिक कर देना है।
  • ताज़ा खबरें

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.wincompete&hl=en

Disclaimer :​ All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk

  • fb-share
  • twitter-share
  • whatsapp-share
clean-udaipur

Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk
#

RELATED NEWS