'फ्री कश्मीर' का पोस्टर JNU प्रोटेस्ट के दौरान मुंबई में लहराया गया !
जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी (जेएनयू) में रविवार रात को हुई हिंसा के विरोध में देश भर में प्रदर्शन हो रहे हैं। मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया पर भी सैकड़ो प्रदर्शनकारी जुटे। हालांकि यह प्रदर्शन तो जेएनयू हिंसा के विरोध में था, लेकिन इस दौरान फ्री कश्मीर लिखे पोस्टर भी देखे गए। एक महिला पोस्टर में लिखे फ्री कश्मीर को लेकर खड़ी है। इस दौरान 'बैन एबीवीपी' के पोस्टर भी देखे गए। मुख्यमंत्री कार्यालय से 2 किमी दूर आजादी गैंग फ्री कश्मीर के नारे लगा रही है।
इससे पहले सोमवार को जेएनएयू के छात्रों पर हुए हमले के विरोध में हुतात्मा चौक से गेटवे तक मार्च निकाला गया। इसमें आईआईटी बॉम्बे के अलावा कई दूसरे शैक्षणिक संस्थानों के छात्र शामिल हुए थे। प्रदर्शन में भारी संख्या में लोग जुटे थे । इसमें भीम आर्मी के कार्यकर्ता भी पहुंचे और गेटवे ऑफ इंडिया का पूरा रास्ता ब्लॉक हो गया था। मुंबई पुलिस के अतिरिक्त जवानों को भी बुलाया गया। प्रदर्शन में बॉलीवुड से जुड़े लोग भी पहुंचे। अनुभव सिन्हा, अनुराग कश्यप, दीया मिर्जा, विशाल भारद्वाज, तापसी पन्नू जैसी हस्तियां प्रदर्शन में शामिल हुईं।