वार्ड 36 में 1 महीने से 5 साल के बच्चों का आधार कार्ड बनाने का लगाया गया शिविर !
बजरंग सेना मेवाड़ परिवार की ओर से लगातार आधार कार्ड बनाने का कार्यक्रम उदयपुर शहर के विभिन्न वार्डों में आयोजित किया जा रहा है।इसी अभियान के निमित्त जन कल्याण मानव सेवा के अन्तर्गत नि:शुल्क आधार कार्ड बनाने की योजना में वार्ड 36 के पार्षद भरत जोशी के निवेदन पर वार्ड 36 में भी ये शिविर लगाया गया ।
इस शिविर में लगभग 50 बच्चों के आधार कार्ड बनाए गए तथा 10 आधार कार्ड पर मोबाइल नंबर अपडेट किए गए ।
यह शिविर सरकार के निर्देश अनुसार कोरोना महामारी को देखते हुए सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए लगाया जा रहा है । इस शिविर में बजरंग सेना मेवाड़ के संरक्षक कमलेंद्र सिंह पवार, महानगर अध्यक्ष गोविंद सिंह चौहान भारतीय जनता पार्टी के मंडल उपाध्यक्ष प्रभुलाल नागदा,धर्मेंद्र डांगी, सुरेश पुरी गोस्वामी, प्रकाश नागदा ,यशपाल नागदा,धीरज प्रजापत आदि प्रमुख लोग उपस्थित रहे तथा शिविर में अपनी सेवा दी ।बजरंग सेना संस्थापक कमलेन्द्र पंवार , प्रवीण सिसोदिया महानगर अध्यक्ष गोविंद सिंह चौहान ,जिला मंत्री ऋषभ गहलोत ,सुनील आदि मौजूद रहे ।