वीडियो : उदयपुर के मनवा खेड़ा में सीवर लाइन होल में उतरने पर चार की मौत !
उदयपुर के मनवा खेड़ा में स्मार्ट सिटी के अमृतम द्वितीय परियोजना के सीवर लाइन के काम के दौरान सीवर होल में उतरने पर चार लोगों की मृत्यु हो गयी है । शुरुआती कयासों और मौके पर मौजूद लोगो के अनुसार सीवर होल में करंट होने की वजह से मजदूरों की जान जाना बताया जा रहा है। स्थानीय प्रशाशन के प्रतिनिधि नगर निगम कमिशनर अंकित जी,शहर पुलिस अधीक्षक श्री कैलाश विश्नोई ,नगर निगम के मुकेश पुजारी,महेंद्र समदानी सहित कई अन्य विभागों के आला अधिकारी मौके पर पहुँच गए।
शुरुआत में लाशों को निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल ले जाया गया है। प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार शुरुआत में दो मजदुर सीवर होल से निर्माण कचरा और मलबा साफ़ करने उतरे और उसके बाद एक एक करके दो अन्य मजदुर उतरे पर फिर वापिस आ न सके। लोगों के अनुसार चौथा व्यक्ति मौके पर धुज रहा था और वो भी होल में गिर गया। प्रारम्भिक कयासों में बिजली की लाइन के पानी के साथ संपर्क होने से मजदूरों की मृत्यु होने का अनुमान लगाया जा रहा है। साथ ही एक पाँचवे मजदुर के होने की बात की जा रही है जिसका फ़ोन बंद बताया जा रहा है।
वही मौके पर उपस्थित लोगो में से एक ने सीवर होल में पानी जमा होने की बात भी कही है। पोस्टमार्टम के बाद मृत्यु कारणों का खुलासा हो पाएगा।