काँजी का हाटा में 4 ओर कोरोना पॉजिटिव मिले, हो रही मैराथन स्कैनिंग!
उदयपुर के कांजी के हाटा क्षेत्र में एक कोरोना पाए जाने के बाद 11 अन्य क्लोज कांटेक्ट को हॉस्पिटल ले जाया गया था। इन्हीं कॉन्टेक्ट्स में चार अन्य लोगों को कोरोनावायरस संक्रमण होने की पुष्टि हो गई है। इन चार लोगों में से कोरोना पॉजिटिव लोगों में ,30 वर्षीय कोरोनावायरस पॉजिटिव होम गार्ड की पत्नी, 45 वर्षीय मां और 26 वर्षीय अन्य रिश्तेदार व्यक्ति के साथ में 40 वर्षीय पड़ोसी के कोरोनावायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है।
इसी के साथ उदयपुर प्रशासन ने मैराथन स्पीड से कांजी का हाटा और इससे लगते आसपास के इलाकों में कोरोनावायरस स्क्रीनिंग चालू कर दी है।
इसी के साथ उदयपुर में अब कोरोना रोगियों की संख्या 20 हो गयी है। साथ ही एक कोरोना पॉजिटिव के भाई मीडिया कैमरा पर्सन की फर्स्ट रिपोर्ट भी नेगेटिव आयी है।